1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विरोध, हाईकोर्ट और छोटी हीरोइन से रोमांस, सारी सुर्खियों के बाद भी इतने करोड़ की ओपनिंग कर पाई कमल हासन की फिल्म

विरोध, हाईकोर्ट और छोटी हीरोइन से रोमांस, सारी सुर्खियों के बाद भी इतने करोड़ की ओपनिंग कर पाई कमल हासन की फिल्म

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jun 06, 2025 02:18 pm IST,  Updated : Jun 06, 2025 02:18 pm IST

कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' ने पहले दिन 17 करोड़ की ओपनिंग की है। फिल्म में एक्टिंग की जमकर तारीफ होने के बाद भी उम्मीद के मुताबिक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन नहीं कर पाई है।

Thug Life- India TV Hindi
ठग लाइफ Image Source : INSTAGRAM

बीते रोज रिलीज हुई कमल हासन स्टारर फिल्म 'ठग लाइफ' 1 हफ्ते से सुर्खियां बटोर रही है। रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी फिल्म को लेकर कमल हासन को खूब विरोध झेलना पड़ा और मामला हाईकोर्ट तक भी जा पहुंचा। इसके साथ ही फिल्म में 28 साल छोटी हीरोइन के साथ रोमांटिक सीन्स को लेकर भी सुर्खियां बटोरते रहे। लेकिन अब फिल्म रिलीज हो गई है और पहले दिन महज 17 करोड़ रुपयों की ही ओपनिंग कर पाई है जो उम्मीद से काफी कम है। डायरेक्टर मणिरत्नम की इस फिल्म में कमल हासन की एक्टिंग की काफी तारीफ भी हुई है। इसके बाद भी फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़े मेकर्स को खुश नहीं कर पाए।  

17 करोड़ की ओपनिंग करने में सफल रही फिल्म

सेकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 'ठग लाइफ' ने पहले दिन 17 करोड़ रुपयों की ओपनिंग की थी। चेन्नई में सबसे ज्यादा 29 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी रही और 711 शो चले। इसके बाद साउथ का ही शहर त्रिची 28 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ दूसरे नंबर पर रहा। इसके बाद पॉन्डिचेरी 22 प्रतिशत और वोल्लोर में 22 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही। वहीं नॉर्थ के शहर दिल्ली में महज 3 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी देखने को मिली। वहीं मुंबई में 8 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी रही और 58 शो चले। सबसे ज्यादा जयपुर में 11 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी देखने को मिली है। 

विवादों में घिरी रही फिल्म

ठग लाइफ के हीरो कमल हासन अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरते रहे। इस फिल्म को कर्नाटक में रिलीज नहीं होने दिया गया। इतना ही नहीं कर्नाटक में इस फिल्म को लेकर काफी विरोध भी देखने को मिला और कमल हासन के पुतले तक जलाने की खबरें सामने आईं। इसके पीछे की वजह उनका वो बयान रहा जो उन्होंने फिल्म के ऑडियो लॉन्च के मौके पर दिया था। यहां चेन्नई में ठग लाइफ के ऑडियो लॉन्च ईवेंट में कमल हासन ने कहा था कि कन्नड़ भाषा का जन्म तमिल से ही हुआ है। इस बयान के बाद कमल हासन को काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। कन्नड़ भाषा के कुछ संस्थानों ने इसको लेकर विरोध जताया और मामला हाईकोर्ट तक जा पहुंचा। हाईकोर्ट ने भी कमल हासन को माफी मांगने के लिए कहा जिसे एक्टर ने इंकार कर दिया। इसके बाद फिल्म को कर्नाटक में रिलीज नहीं किया गया। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन