1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Tiger 3 के ट्रेलर ने रिलीज होते ही किया धमाका, सलमान खान-कैटरीना कैफ का एक्शन सीक्वेंस देख उड़े होश

Tiger 3 के ट्रेलर ने रिलीज होते ही किया धमाका, सलमान खान-कैटरीना कैफ का एक्शन सीक्वेंस देख उड़े होश

 Published : Oct 16, 2023 12:07 pm IST,  Updated : Oct 16, 2023 12:27 pm IST

Tiger 3 Trailer के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। 'टाइगर 3' के ट्रेलर में आप में सलमान खान-कैटरीना कैफ के एक्शन के साथ-साथ आप इमरान हाशमी का धांसू लुक देखने को मिला है।

Tiger 3 Trailer, salman khan, Emraan Hashmi, katrina kaif- India TV Hindi
टाइगर 3 ट्रेलर रिलीज Image Source : X

सलमान खान-कैटरीना कैफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टाइगर 3' का दमदार ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। 'टाइगर 3' के ट्रेलर में सलमान खान-कैटरीना कैफ ही नहीं बल्कि इमरान हाशमी का भी दमदार लुक देखने को मिलेगा। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म'टाइगर 3' एक जबरदस्त एक्शन एंटरटेनर फिल्म होने वाली है। 'टाइगर 3'  के ट्रेलर में सलमान खान और कैटरीना कैफ के अलावा इमरान हाशमी का लुक भी लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इमरान हाशमी के इस नए लुक ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

टाइगर 3 का ट्रेलर 

फिल्म 'टाइगर 3' साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की स्टारर 'टाइगर 3' का एक्शन पैक्ड ट्रेलर में जबरदस्त धमाका देखने को मिलेगा। ट्रेलर देखकर ही अंदाजा लगाया जाता है कि फिल्म भी बहुत दमदार होने वाली है। 'टाइगर 3' के ट्रेलर में एक-साथ प्यार, नफरत और जंग देखने को मिला। 

टाइगर 3 में दिखा इमरान हाशमी का जलवा 
'टाइगर 3' के दमदार ट्रेलर की शुरुआत एक महिला की बैकग्राउंड आवाज से होती है जो कहती है देश के अमन और देश के दुश्मनों के बीच कितना फासला है। इसके बाद सलमान खान की दमदार एंट्री होती है। इसके बाद रेवती स्क्रीन पर नजर आती हैं और कहती हैं बस एक आदमी का फासला है। फिर सलमान खान रौंगटे खड़े कर देने वाले बाइक स्टंट करते हुए नजर आते हैं। ट्रेलर में सलमान खान फिर अविनाश राठौड़ के किरदार में नजर आ रहे हैं। एक्शन पैक्ड ट्रेलर में कैटरीना कैफ के एक्शन ने हमेशा की तरह एक बार फिर सबके होश उड़ा दिए हैं। इमरान हाशमी इस फिल्म में विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। 

टाइगर 3 के बारे में 
बता दें कि टाइगर फ्रेंचाइजी की दोनों पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म में सलमान को रॉ एजेंट टाइगर के रूप में और कैटरीना को आईएसआई एजेंट जोया के रूप में दिखाया गया था। 'टाइगर 3' को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है। आदित्य चोपड़ा ने यशराज फिल्म्स के तले इसे प्रोड्यूस किया है। 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदी है' के बाद 'टाइगर 3' धमाका करने के लिए तैयार है। सलमान और कैटरीना के अलावा इमरान हाशमी नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे। 

ये भी पढ़ें- 

जब शाहरुख खान के सामने फैंस लेने लगे सलमान खान का नाम, SRK ने दिया मजेदार जवाब

Kareena Kapoor ने 'द बकिंघम मर्डर्स' के इस रोल के लिए किया था 23 साल से इंतजार, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिमन्यु को पता चला मजंरी का काला सच, अक्षरा-अबीर के लिए होगा दंगल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन