1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ब्रेकअप के बाद फिर एक साथ दिखे Tiger Shroff और Disha Patani, फैंस बोले- पैचअप हो गया!

ब्रेकअप के बाद फिर एक साथ दिखे Tiger Shroff और Disha Patani, फैंस बोले- पैचअप हो गया!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jul 02, 2023 06:05 pm IST,  Updated : Jul 02, 2023 06:05 pm IST

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की जोड़ी हमेशा चर्चा में बनी रहती है। पहले दोनों अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में थे और इसके बाद ब्रकअप को लेकर। ब्रेकअप के बाद दोनों को साथ में स्पॉट किया गया, जिसके बाद से दोनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Tiger Shroff, disha patani- India TV Hindi
टाइगर और दिशा। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड की जोड़ियों का अलग ही स्वैग होता है। इनकी फैन फॉलोइंग भी कमाल की होती है। बॉलीवुड में ऐसा ही एक कपल था टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का। हाल में ही खबरें आईं कि लंबे रिलेशन के बाद इनका ब्रेकअप हो गया है, जिसके बाद से ही दोनों के फैंस काफी निराश थे, लेकिन अब इन फैंस के लिए एक अच्छी खबर हैं। एक बार फिर टाइगर और दिशा की जोड़ी साथ में नजर आई है। दोनों की तस्वीरें साथ में देख फैंस गदगद हो गए हैं और अपनी खुशी छिपाए नहीं छिपा पा रहे हैं। 

आग की तरह फैलीं दोनों की तस्वीरें

दरअसल, एक इवेंट में दोनों को साथ देखा गया। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गईं। अब फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों का अफेयर फिर से शुरू हो गया है। इन तस्वीरों में दोनों काफी क्लोज नजर आए हैं। दोनों के साथ में बैठे वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में टाइगर की बहन भी साथ नजर आ रही हैं। दोनों का अंदाज काफी कूल था। जहा टाइगर ने गॉगल्स के साथ ऑल ब्लैक आउटफिट कैरी किया था, वहीं दिशा पाटनी ने व्हाइट जॉगर के साथ क्रॉप टॉप पहना था। 

फैंस हुए एक्साइटेड
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के फैंस कह रहे हैं कि आखिर दोनों साथ हो ही गए। एक फैन ने लिखा, 'दोनों को साथ में देखकर अच्छा लग रहा है।' वहीं एक फैन ने लिखा, 'दोनों मेरे फेवरेट हैं।' एक ने फनी कमेंट करते हुए लिखा, 'दोनों के इंट्रेस्ट एक जैसे हैं, उछल-कूद वाले, ऐसे में साथ तो आना ही था।' वहीं कई लोगों का कहना है कि ब्रेकअप के बाद दोनों साथ में कंफर्टेबल नजर नहीं आ रहे। वैसे दोनों ने न कभी ब्रेकअप पर बात की न ही अपने अफेयर पर। दोनों ने एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताया है। वैसे दिशा पाटनी टाइगर की मम्मी और बहन के भी काफी क्लोज हैं। 

ब्रेकअप के बाद पहली बार साथ हुए स्पॉट
बता दें, दोनों को एक साथ दिल्ली में MNF इवेंट में स्पॉट किया गया। दोनों ही बतौर गेस्ट पहुंचे थे। ब्रेकअप के बाद दोनों को एक साथ पहली बार स्पॉट किया गया है। दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें दिशा पाटनी साउथ सुपरस्टार सूर्या संग फिल्म 'सूर्या 42' में काम कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास करण जौहर की फिल्म 'योद्धा' भी है। दिशा के साथ इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना भी नजर आएंगे। इसके अलावा टाइगर भी अक्षय कुमार के साथ 'छोटे मियां बड़े मियां' में नजर आएंगे। दोनों ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।

ये भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा ने होने वाले पति राघव चड्ढा के साथ किया ऐसा काम, तारीफें करते नहीं थक रहे लोग

जैकलीन ने खरीदा सुपर लग्जरी फ्लैट, ट्रोलर्स करने लगे ऐसे-ऐसे कमेंट्स

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन