1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Parineeti Chopra ने होने वाले पति Raghav Chadha के साथ किया ऐसा काम, तारीफें करते नहीं थक रहे लोग

Parineeti Chopra ने होने वाले पति Raghav Chadha के साथ किया ऐसा काम, तारीफें करते नहीं थक रहे लोग

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jul 02, 2023 04:50 pm IST,  Updated : Jul 02, 2023 09:15 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद से ही परिणीति चोपड़ा ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं।

parineeti chopra, raghav chadha, parineeti chopra raghav chadha- India TV Hindi
परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा ने हाल में सगाई की और इसी के साथ अपने प्यार का ऐलान कर दिया। शादी की तस्वीरें लंबे समय तक सोशल मीडिया पर छाई रहीं। इसके बाद से ही दोनों को लगातार कई बार एक साथ स्पॉट किया गया। हाल में ही दोनों को पंजाब के शहर अमृतसर में स्पॉट किया गया। दोनों साथ में स्वर्ण मंदिर पहुंचे थे, जहां दोनों ने ही सेवा की। इसका वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया। 

एक्ट्रेस ने की होने वाले पति के साथ सेवा

इतना ही नहीं वीडियो वायरल होने के बाद से ही परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं। लोग उनकी सादगी की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। लोगों को उनकी और राघव की जोड़ी खूब पसंद आ रही है। दरअसल, शादी से पहले परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। दोनों ने ही दर्शन के बाद सेवा की। परिणीति ने सफेद रंग के साधरण से सूट में नजर आईं, वहीं राघव ने भी सफेद कुर्ता-पजामा पहना था। 

Parineeti Chopra
Image Source : TWITTER परिणीति चोपड़ा को लेकर आए ट्वीट।

दोनों की हो रही तारीफ
सामने आए वीडियो में दोनों ही भीड़ के बीच खड़े होकर सेवा के तौर पर बर्तन धोते नजर आ रहे हैं। बता दें, सिख धर्म में सेवा का बहुत महत्व है। लोग गुरुद्वारे में सेवा करते हैं। माना जाता है कि सेवा के कामों से पुण्य मिलता है। एक्ट्रेस और राघव के इस काम के लिए खूब तारीफ हो रही हैं। लोगों का कहना है कि दोनों ही नेक काम कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि ऐसा करने से समाज में अच्छा संदेश जाएगा और लोगों को सेवा का महत्व समझ में आएगा। 

दोनों को पहले भी कई बार साथ में किया गया स्पॉट
बता दें, पहले भी परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। सगाई से ठीक पहले भी कई वीडियो सामने आए थे, जिसके बाद दोनों के रिश्ते की बात सोशल मीडिया पर आई थी। वहीं इसके अलावा दोनों को साथ में लंदन में घूमते हुए भी स्पॉट किया गया था। एक फैन ने दोनों के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। 

इस दौरान हुई थी दोस्ती
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। जानकारी के मुताबिक, इंगेजमेंट सेरेमनी में 150 मेहमान शामिल हुए। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने ऑफिशियली अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें पोस्ट कर के की थी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी सगाई में पहुंचे थे। खबरों की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की दोस्ती फिल्म 'चमकीला' की शूटिंग के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और अब शादी होने वाली है।

ये भी पढ़ें: जैकलीन ने खरीदा सुपर लग्जरी फ्लैट, ट्रोलर्स करने लगे ऐसे-ऐसे कमेंट्स

अनुपमा को गाड़ी से कुचलकर मौत के घाट उतारेगी माया! रोता-बिलखता रह जाएगा अनुज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन