1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रूमर्ड बायफ्रेंड संग स्वैंकी कार में तृप्ति डिमरी, डिक्की पर टिकी लोगों की निगाहें, दिखी ये अतरंगी चीज

रूमर्ड बायफ्रेंड संग स्वैंकी कार में तृप्ति डिमरी, डिक्की पर टिकी लोगों की निगाहें, दिखी ये अतरंगी चीज

 Written By: Priya Shukla
 Published : Aug 18, 2025 08:13 am IST,  Updated : Aug 18, 2025 08:13 am IST

तृप्ति डिमरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सैम मर्चेंट के साथ एयरपोर्ट के बाहर नजर आ रही हैं। तृप्ति एक स्वैंकी कार से एयरपोर्ट पहुंचीं, जिसमें लोगों ने कुछ ऐसा देख लिया, जिसके बारे में चर्चा करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

Tripti Dimri- India TV Hindi
रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ एयरपोर्ट पहुंचीं तृप्ति डिमरी Image Source : INSTAGRAM/@VIRALBHAYANI

तृप्ति डिमरी अपने करियर के गोल्डन डेज एंजॉय कर रही हैं। 'एनिमल' में भले ही वह लीड रोल में नहीं थीं, लेकिन सपोर्टिंग रोल के जरिए ही वह इस कदर छा गईं कि अब बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को पीछे करके आगे निकलती नजर आ रही हैं। 'एनिमल' की सफलता के बाद उनके पास प्रोजेक्ट्स की ढेर लगी है। हाल ही में वह 'धड़क 2' में नजर आईं और संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' में उनकी एंट्री के भी खूब चर्चे रहे। इस बीच वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। सैम मर्चेंट के साथ उनकी नजदीकियों के अक्सर ही चर्चे होते रहते हैं। इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें वह सैम मर्चेंट के साथ एयरपोर्ट के बाहर नजर आ रही हैं।

सैम मर्चेंट की स्वैंकी कार के चर्चे

सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने तृप्ति डिमरी का ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह नीले रंग की Porsche से एयरपोर्ट पहुंचती नजर आईं। कार रुकने पर पहले तृप्ति बाहर निकलती हैं और फिर उनके रूमर्ड करोड़पति बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट बाहर आते हैं। तभी वह एक्ट्रेस का सामान निकालने के लिए डिक्की खोलते हैं और इसी में यूजर्स ने कुछ ऐसा देखा, जिसकी वह चर्चा किए बिना नहीं रह पा रहे हैं। दरअसल, कार की डिक्की पीछे नहीं बल्कि आगे होती है, जिसे देखकर कुछ सोशल मीडिया यूजर हैरान हैं, क्योंकि आमतौर पर गाड़ी की डिक्की पीछे होती है।

कार की डिक्की ने यूजर्स को किया हैरान

सैम मर्चेंट की कार देखने के बाद यूजर इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'मेरी जिंदगी के सालों गुजर जाने के बाद मुझे पता चला कि फैंसी कार में डिक्की आगे होती है।' एक और यूजर लिखता है- 'मुझे लगा गाड़ी का ऑइल टैंक और वॉटर टैंक चेक करेगा।' एक ने लिखा- 'लगेज भी गाड़ी के हिसाब से ही लिया था कि फिट आ जाए।' और भी कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए सैम मर्चेंट की स्वैंकी कार और डिक्की पर प्रतिक्रिया दी है।

अब तक ऑफिशियल नहीं किया रिलेशनशिप

बता दें लंबे समय से तृप्ति डिमरी अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐसी चर्चा है कि एक्ट्रेस करोड़पति बिजनेसमैन सैम मर्चेंट को डेट कर रही हैं, जो एक मॉडल भी हैं। हालांकि, अब तक एक्ट्रेस ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। सैम या तृप्ति दोनों में से किसी ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन आए दिन दोनों साथ स्पॉट होते रहते हैं। दोनों साथ में वेकेशन पर भी जाते रहते हैं। पिछले दिनों दोनों की वेकेशन फोटोज ने भी इनके रिलेशनशिप में होने की खबरों को हवा दी थी। दोनों ने अलग-अलग लेकिन, एक ही लोकेशन से छुट्टियां मनाते हुए तस्वीरें पोस्ट की थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन