1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Tu Jhoothi Main Makkar Box Office Collection Day 6: रणबीर-श्रद्धा की फिल्म ने 6 दिन में छुआ 100 करोड़ का आंकड़ा, जानिए कितनी हुई कमाई

Tu Jhoothi Main Makkar Box Office Collection Day 6: रणबीर-श्रद्धा की फिल्म ने 6 दिन में छुआ 100 करोड़ का आंकड़ा, जानिए कितनी हुई कमाई

 Written By: Ritu Tripathi
 Published : Mar 14, 2023 11:40 am IST,  Updated : Mar 14, 2023 11:40 am IST

Tu Jhoothi Main Makkar Box Office Collection: बॉलीवुड फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' की कमाई में वैसे तो 6वें दिन गिरावट दर्ज हई है, लेकिन इसने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है।

Tu Jhoothi Main Makkar- India TV Hindi
Tu Jhoothi Main Makkar Image Source : INDIA TV

Tu Jhoothi Main Makkar opening collection: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के साथ निर्देशक लव रंजन एक बार फिर दर्शकों को हंसने के लिए थिएटर्स में आ चुके हैं। 'इंटरनेशन वूमंस डे' और होली यानी 8 मार्च को उनकी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। लंबे समय के बाद बॉलीवुड में कोई रोम-कॉम आई है। जिसका दर्शकों ने पहले 5 दिन दिन जोरदार स्वागत किया लेकिन अब 6वें दिन की कमाई में काफी गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन दूसरी ओर फिल्म ने महज 6 दिन में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। आइए जानते हैं फिल्म ने सोमवार को कितना कलेक्शन किया है। 

सोमवार को आई 40 प्रतिशत की गिरावट 

बॉक्स ऑफिस के मुताबिक, 'तू झूठी मैं मक्कार' की कमाई में सोमवार को यानी रिलीज के छटवें दिन 7 करोड़ की कमाई की है। जिसके बाद अब फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 77.24 करोड़ नेट हो गया है। लेकिन यह रविवार के कलेक्शन की तुलना में तकरीबन 40 प्रतिशत कम है। इसलिए यह कलेक्शन चिंताजनक भी है। 

अब तक वर्ल्डवाइड कलेक्शन 

वहीं दुनिया भर में फिल्म रविवार तक ही तकरीबन 22 करोड़ की कमाई कर चुकी थी, जिसके बाद अगर अब सोमवार की दुनिया भर के सिनेमाघरों की कमाई मिलाकर फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस तरह से सोमवार का दिन फिल्म के लिए बुरा भी रहा और अच्छा भी साबित हुआ है। कमाई की बात करें तो पहले दिन 15.71 करोड़, दूसरे दिन 10.34 करोड़, तीसरे दिन 10.52 करोड़, चौथे दिन 16.57 करोड़ और पांचवे दिन 17.08 करोड़ की कमाई की थी। वहीं वीकेंड के बाद कुल कलेक्शन 70 करोड़ से ज्यादा हो गया था। लेकिन सोमवार को आइ भारी गिरावट ने फैंस को हैरान कर दिया है।

Panchayat Season 3: इंतजार खत्म! जानें कब और कहां रिलीज होगी हिंदी वेब सीरीज 'पंचायत सीजन 3', क्या होगी कहानी

कैसी है यह फिल्म 

रणबीर कपूर के करियर की आखिरी रॉम-कॉम बताई जा रही फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' की कहानी मिकी (रणबीर कपूर) और टिन्नी (श्रद्धा कपूर) की लवस्टोरी है। फिल्म में इन दो स्टार्स के अलावा स्टेंडअप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी, डिंपल कपाड़िया, बोनी कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।   

कभी बॉडी डबल तो कभी स्टंट मैन बनकर किया काम, जानिए रोहित शेट्टी के बारे में 7 अनजाने तथ्य

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन