1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ट्विंकल खन्ना बर्थडे पर बनीं जलपरी, पति अक्षय के साथ की समुद्र के अंदर वाली दुनिया की सैर

ट्विंकल खन्ना बर्थडे पर बनीं जलपरी, पति अक्षय के साथ की समुद्र के अंदर वाली दुनिया की सैर

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Dec 29, 2023 10:03 am IST,  Updated : Dec 29, 2023 10:03 am IST

ट्विंकल खन्ना का आज जन्मदिन है। इसी खास मौके पर एक्ट्रेस ने एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके बर्थडे वेकेशन की झलक देखने को मिल रही है। इस वीडियो में ट्विंकल जलपरी बनी नजर आ रही हैं और उनके साथ पति अक्षय कुमार भी दिख रहे हैं।

twinkle khanna, akshay kumar- India TV Hindi
ट्विंकल और अक्षय कुमार। Image Source : INSTAGRAM

अक्षय कुमार की पत्नी, एक्टर से राइटर बनीं ट्विंकल खन्ना आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का ये बर्थडे उनके लिए काफी खास है, क्योंकि वो इसे किसी और के साथ वहीं बल्कि अपने पापा राजेश खन्ना के साथ शेयर करती हैं। वैसे इस बर्थडे पर एक्ट्रेस मुंबई में नहीं हैं। वो अपने परिवार के साथ वेकेशन पर हैं और इसकी झलक भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस के साथ साझा की है। उन्होंने वीडियो में दिखाया है कि किस तरह से वो अपना जन्मदिन मना रही हैं और वो भी थोड़ा अलग स्टाइल में। इस वीडियो में ट्विंकल के साथ उनके पति अक्षय कुमार भी नजर आ रहे हैं। 

दिखाया अंडर वॉटर का नजारा

ट्विंकल खन्ना ने अपने अलग तरीके वाले जन्मदिन सेलिब्रेशन की झलक फैंस के साथ साझा की है। उन्होंने इस्टाग्राम पर एक वीडिया साझा किया है, जिसमें वो अपने पति अक्षय कुमार के साथ समुंद्र में अंडर वॉटर स्विम कर रही हैं। उनका ये वीडियो काफी मस्ती भरा और एक्ट्रेस पानी के अंदर बसी जल जीवों ती दुनिया दिखा रही हैं। अक्षय कुमार और ट्विंकल दोनों ही किसी मछली की तरह पानी के अंदर स्विम करते नजर आ रहे हैं। वैसे इस वीडियो के सामने आने के बाद साफ हो गया है कि अक्षय कुमार पत्नी ट्विंकल के बर्थडे पर कहीं बाहर वेकेशन मनाने गए हैं, जहां वो दोनों ही फैमिली के साथ खूब मस्ती कर रहे हैं। 

बर्थडे पर कही खास बात

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए ट्विंकल खन्ना ने एक कैप्शन भी लिखा, 'अपने 50वें जन्मदिन पर, जब मैं अपने आसपास की दुनिया और अपने परिवार को देखती हूं तो मेरी आंखें और दिल अभी भी आश्चर्य से भर जाते हैं। लोग महान दार्शनिकों का हवाला दे सकते हैं, लेकिन मैं फाइंडिंग निमो की डोरी का अनुसरण करती हूं, जहां, चाहे जीवन कुछ भी लाए, वह कहती है, 'बस तैरते रहो।' रोमांच कभी खत्म न हो।'

यहां देखें वीडियो

ऐसा रहा ट्विंकल का फिल्मी सफर

बॉबी देओल के साथ उन्होंने फिल्मी सफर का पहला पड़ाव तय किया, यानी पहली फिल्म 'बरसात' रही, जिसे अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला। 'दिल तेरा दीवाना', 'उफ्फ ये मोहब्बत', 'इतिहास' ये तीनों फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप रहीं। इस दौरान 'जब प्यार किसी से होता है' भी आई, ये फिल्म भी खासा कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद 'जोरू का गुलाम' और 'इंटनेशनल खिलाड़ी' ने मामला और खराब कर दिया। 'बादशाह' को थोड़ा बहुत पसंद किया गया, लेकिन 'मेला' डिजास्टर साबित हुई। ऐसे में ट्विकल खन्ना ने तय कर लिया की वो फिल्मी दुनिया से अब दूर ही रहेंगी। एक्ट्रेस ने एक्टिंग छोड़ दी और अक्षय कुमार से शादी कर ली। फिलहाल अब 49 साल ट्विंकल खन्ना एक्ट्रेस से राइटर बन गई हैं।  

ये भी पढ़ें: 'मरा नहीं हूं', साजिद खान को देनी पड़ी मौत की अफवाहों पर सफाई, जब आने लगे RIP वाले मैसेज

लगातार 15 हिट फिल्में देकर बाप बना बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, बेटी ने एक के बाद एक फ्लॉप देकर छोड़ी एक्टिंग  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन