1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ट्विंकल खन्ना ने बताया मां होने का सबसे बड़ा दर्द, बेटे आरव के 20s में कदम रखते हुईं भावुक, कही दिल की बात

ट्विंकल खन्ना ने बताया मां होने का सबसे बड़ा दर्द, बेटे आरव के 20s में कदम रखते हुईं भावुक, कही दिल की बात

 Published : Mar 08, 2026 06:22 pm IST,  Updated : Mar 08, 2026 06:22 pm IST

ट्विंकल खन्ना ने अपने नए ब्लॉग में पेरेंटिंग से जुड़े चैलेंज के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने उस वक्त को याद किया, जब बच्चों को उनकी पहचान ढूंढने के लिए छोड़ना पड़ता है और वह काफी दर्द भरा अनुभव होता है।

twinkle khanna- India TV Hindi
ट्विंकल खन्ना अपने बेटे आरव के साथ। Image Source : INSTAGRAM/@TWINKLERKHANNA

बॉलीवुड अभिनेत्री से लेखिका बनीं ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में अपनी मदरहुड जर्नी के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने अपनी मां के साथ अपने स्पेशल बॉन्ड और एक माता-पिता के तौर पर अपने अनुभाव के बारे में बताते हुए कहा कि कैसे अपने बड़े बेटे आरव को 20 साल का होता देखकर उन्हें एहसास हुआ कि माता-पिता के लिए अपने बच्चों को अपनी पहचान बनाने के लिए स्पेश देना जरूरी है, लेकिन यह बहुत पीड़ादायक होता है और न चाहते हुए भी इस दर्द को बच्चों से छुपाना पड़ता है।

ट्विंकल खन्ना ने अपनी मदरहुड जर्नी पर की बात

द टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए एक आर्टिकल में ट्विंकल ने अपनी मां और अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया के साथ अपने बॉन्ड के बारे में बताया और लिखा, 'मां और बेटी का रिश्ता शायद ही कभी सीधा-सादा होता है... हमारे जैसा खूबसूरत रिश्ते को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं 52 साल की हूं, इतनी बड़ी कि मैं समझदार हो चुकी हूं और हर तरह की बात करना पसंद करती हूं। फिर भी मेरी मां की नजर में मैं हमेशा उनकी भोली, भोंदू बच्ची रहूंगी। वह मुझे सलाह देने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं।'

बेटे को लेकर ट्विंकल हुईं भावुक

इस बारे में आगे बता करते हुए उन्होंने कहा कि जब उनका बेटा आरव ट्वेंटीज में आया तो उन्हें मदरहुड की इमोशनल मुश्किलों का सही मतलब समझ आया। बच्चों की आजादी और उनसे बढ़ती दूरी के बारे में अपने विचार रखते हुए, उन्होंने लिखा, 'प्यूबर्टी के बाद हम अपने पेरेंट्स के लिए दरवाजे बना लेते हैं फिर भी मेन एंट्री शायद ही कभी खुली होती है, जब तक मेरा बड़ा बेटा 20s में नहीं आया, मुझे समझ नहीं आया कि मां के लिए पहचान की यह लड़ाई कितनी दर्दनाक होती है। सिर्फ टेक्स्ट मैसेज और शेयर की गई छुट्टियों की झलक से शांत मिलती है, जब वह सपने पूरे करने के लिए दूर होते हैं।'

लाइमलाइट से दूर रहते हैं आरव

सुपरस्टार अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के दो बच्चे हैं- एक बेटा आरव भाटिया और बेटी नितारा भाटिया। कमाल की बात यह है कि ये मशहूर स्टारकिड फिल्मी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं और अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखेत हैं।

ये भी पढे़ं-

अनुराग डोभाल का अस्पताल से पहला वीडियो आया सामने, मैनेजर ने बताया ICU में हैं UK07 Rider

ब्लू आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे अभिषेक-ऐश्वर्या, अंबानी फैमिली संग किया डांस, Video वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन