1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ट्विंकल खन्ना ने पिता राजेश खन्ना संग शेयर की थ्रोबैक फोटो, दोनों का जन्मदिन आज

ट्विंकल खन्ना ने पिता राजेश खन्ना संग शेयर की थ्रोबैक फोटो, दोनों का जन्मदिन आज

 Published : Dec 29, 2021 11:22 pm IST,  Updated : Dec 29, 2021 11:22 pm IST

 तस्वीर में अभिनेत्री पिता के गाल पर किस करती नजर आ रही हैं। ट्विंकल अपने दिवंगत पिता के साथ अपना जन्मदिन शेयर करती हैं।

ट्विंकल खन्ना ने पिता राजेश खन्ना संग शेयर की थ्रोबैक फोटो- India TV Hindi
ट्विंकल खन्ना ने पिता राजेश खन्ना संग शेयर की थ्रोबैक फोटो Image Source : INSTAGRAM- TWINKLE KHANNA

Highlights

  • तस्वीर में ट्विंकल पिता के गाल पर किस करती नजर आ रही हैं।
  • एक्ट्रेस अपने दिवंगत पिता के साथ अपना जन्मदिन शेयर करती हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस से लेखिका बनीं ट्विंकल खन्ना ने बुधवार, 29 दिसंबर को अपने पिता राजेश खन्ना की जयंती पर एक पुरानी तस्वीर साझा की। तस्वीर में ट्विंकल पिता के गाल पर किस करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस अपने दिवंगत पिता के साथ अपना जन्मदिन शेयर करती हैं, ट्विंकल ने कैप्शन में लिखा, "उन्होंने हमेशा कहा कि मैं उनके लिए अब तक का सबसे अच्छा उपहार थी, क्योंकि मैंने उनके जन्मदिन पर दुनिया में पहला कदम रखा था। यह हमारा दिन है, अभी और हमेशा के लिए।"

ट्विंकल के पोस्ट पर बॉबी देओल से लेकर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और अभिनेता सिकंदर खेर ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

इससे पहले, पति अक्षय कुमार ने ट्विंकल के लिए अपने इंस्टाग्राम पर मालदीव वेकेशन से एक स्पेशल बर्थडे पोस्ट डाला था।

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन