Tuesday, March 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. UP Police ने शेयर किया Ek Villain Returns का पोस्टर, लोगों को दी ये वॉर्निंग

UP Police ने शेयर किया Ek Villain Returns का पोस्टर, लोगों को दी ये वॉर्निंग

Written By: Ritu Tripathi Published : Jul 06, 2022 12:53 pm IST, Updated : Jul 06, 2022 12:53 pm IST

Ek Villain Returns: फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' की रिलीज नजदीक आ चुकी है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। वहीं अब UP Police ने फिल्म का पोस्टर शेयर करके सबको चौंका दिया है। 

Ek Villain Returns- India TV Hindi
Image Source : TWITTER@UPPOLICE Ek Villain Returns

Highlights

  • यूपी पुलिस ने शेयर किया फिल्म का पोस्टर
  • मजेदार अंदाज में दी लोगों को चेतावनी
  • वायरल हुआ ट्वीट

UP Police Tweet on Ek Villain Returns: दमदार स्टार कास्ट, रोमांटिक गानों और रोमांच से भरपूर ट्रेलर के साथ फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' (Ek Villain Returns) रिलीज के पहले ही जमकर चर्चा में है। फिल्म का गाना 'तेरी गलियां' (Teri Galliyan) बीती शाम रिलीज हो गया है, जो काफी तारीफें पा रहा है। लेकिन इसी बीच इस गाने के पोस्टर को यूपी पुलिस (UP Police) ने शेयर करके सबको हंसने पर मजबूर कर दिया है। 

पोस्टर देख पुलिस को आया आइडिया

दरअसल, गाने के रिलीज के पहले मेकर्स ने 'तेरी गलियां' (Teri Galliyan) के पोस्टर्स शेयर किए थे। इन पोस्टर्स को देखकर यूपी पुलिस को भी एक आइडिया आ गया। इसलिए इस पोस्टर को यूपी पुलिस ने काफी फनी अंदाज में इस्तेमाल करते हुए अपनी तरफ से एक जानकारी भी शेयर कर दी। अब इस ट्वीट को देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। देखिए ये ट्वीट...

लोगों को यूपी पुलिस की चेतावनी

इस ट्वीट में हम देख सकते हैं कि यूपी पुलिस ने 'एक विलेन रिटर्न्स' के पोस्टर के साथ लोगों को फनी अंदाज में वॉर्निंग दे डाली है। ट्वीट में लिखा है, 'किसी के विलेन ना बनें....क्योंकि जुर्म की एकमात्र अगली कड़ी जेल है! तेरी गलियां सुरक्षित बनाने के लिए 112 डायल करें. #NoVillinReturns '. इस ट्वीट के साथ ही यूपी पुलिस ने फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया है। 

29 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म

जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया स्टारर फिल्म 29 जुलाई को रिलीज होने वाली है। फिल्म के पोस्टर्स और गानों को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। 

इसे भी पढ़ें- 

Avneet Kaur ने फ्लोरल बिकिनी पहन पूल में दिए पोज, फैंस बोले- फायर हो आप

Raashii Khanna ने की अपने फैंस से खास मुलाकात, सबको दिया बेशकीमती तोहफा, देखें वीडियो

सामंथा रुथ प्रभु का इंस्टाग्राम हैंडल हुआ हैक, शेयर हो गया कुछ ऐसा कि देनी पड़ी सफाई

'Kaali' ही नहीं इन फिल्मों पर भी लगे हैं देवी देवताओं का अपमान करने के आरोप

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement