Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जुलाई में बॉक्स ऑफिस पर साउथ की आंधी, बैक टू बैक 8 फिल्में होंगी रिलीज, इस एक्शन थ्रिलर पर है सबकी नजर

जुलाई में बॉक्स ऑफिस पर साउथ की आंधी, बैक टू बैक 8 फिल्में होंगी रिलीज, इस एक्शन थ्रिलर पर है सबकी नजर

Written By: Himanshi Tiwari @Himanshi200124 Published : Jul 08, 2025 09:59 am IST, Updated : Jul 08, 2025 10:01 am IST

साउथ की फिल्में देखने का क्रेज बढ़ता जा रहा है और दर्शक आए दिन नई रिलीज की खोज में लग जाते हैं। इस बार भी कुछ धांसू एक्शन, सस्पेंस और रोमांस से भरी साउथ की फिल्में धमाल मचाने वाली है। आज हम जुलाई 2025 में थिएटर्स में आने वाली साउथ की धमाकेदार फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। यहां देखें लिस्ट...

South upcoming Movies- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM जुलाई में रिलीज होने वाली साउथ की फिल्में

जुलाई 2025 का महीना साउथ सिनेमा के लिए बहुत खास होने वाला है क्योंकि इस बार भी बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में धमाका करने वाली है। सत्यशिव की 'फ्रीडम' से लेकर यूजीन जोस चिरमेल स्टारर 'सुथ्रावाक्यम' तक, कई शानदार फिल्में थिएटर्स में रिलीज होंगी। ये मूवीज खतरनाक एक्शन, सस्पेंस और रोमांस से भरपूर होने वाली है। अगर आप अभी ऐसी ही फिल्मों की खोज में है तो आपको साउथ की ये 8 फिल्में सिनेमाघरों में जरूरी देखना चाहिए। यहां उन फिल्मों की लिस्ट दी गई है जो पैसा वसूल है, जिन्हें आपको देखना चाहिए। आइए इन फिल्मों की कहानी और रिलीज डेट के बारे में जानते हैं।

इस हफ्ते सिनेमाघरों में दस्तक देगी ये 8 साउथ मूवीज-

फ्रीडम (तमिल)

कास्ट: शशिकुमार, लिजोमोल जोस, सुदेव नायर, मालविका अविनाश, बोस वेंकट
निर्देशक: सत्यशिव
रिलीज डेट: 10 जुलाई, 2025
'फ्रीडम' एक ऐतिहासिक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें शशिकुमार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में शरणार्थियों के एक ग्रुप की कहानी है, जिन पर एक हाई-प्रोफाइल हत्या मामले में गलत आरोप लगाया जाता है।

ओहो एंथन बेबी (तमिल)
कास्ट: रुद्र, मिथिला पालकर, मिस्किन, करुणाकरण, निर्मल पिल्लई, विष्णु विशाल
निर्देशक: कृष्णकुमार रामकुमार
रिलीज डेट: 11 जुलाई, 2025
'ओहो एंथन बेबी' एक अपकमिंग तमिल भाषा की फिल्म है, जिसमें विष्णु विशाल के भाई रुद्र नजर आएंगे, जो उनकी पहली फिल्म है। फिल्म में अश्विन की कहानी दिखाई गई है। वो एक मेहनती फिल्म निर्माता है और उसे लगता है कि उसे अपना आदर्श प्यार मिल गया है।

मायाकुथु (तमिल)
कास्ट: नागराजन कन्नन, दिल्ली गणेश, मु रामास्वामी, साई दीना, एसके गायत्री, रेखा कुमानन
निर्देशक: एआर राघवेंद्र
रिलीज डेट: 11 जुलाई, 2025
'मायाकुथु एक' अपकमिंग तमिल भाषा की फंतासी एडवेंचर ड्रामा है। फिल्म में एक लेखक की कहानी है, जिसकी रचना हमें एक अनोखी दुनिया की रहस्यमय जर्नी पर ले जाती है।

सुथ्रावाक्यम (मलयालम)
कास्ट: शाइन टॉम चाको, श्रीकांत कंद्रगुला, विंसी एलोशियस, दीपक परम्बोल, दिव्या नायर
निर्देशक: यूजीन जोस चिरमेल
रिलीज डेट: 11 जुलाई, 2025
'सुथ्रावाक्यम' में क्रिस्टो जेवियर की कहानी है जो एक पुलिस अधिकारी है। वह कक्षा 11 के छात्रों के जीवन को बदल देता है। इस दौरान वह व्यक्ति अपने स्टेशन को एक सामुदायिक केंद्र में बदल देता है और साथ ही एक लापता व्यक्ति के मामले की जांच भी करता है। इस फिल्म की रिलीज का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

देसिंगु राजा 2 (तमिल)
कास्ट: वेमल, जन नाथन, पुजिता पोन्नदा, हर्षिता बंदलामुरी, पुगाज़, स्नेहा गुप्ता
निर्देशक: एजिल एस
रिलीज डेट: 11 जुलाई, 2025
'देसिंगु राजा 2' में 3 दोस्तों की कहानी है, जिन्होंने एक साथ कृषि कॉलेज से पढ़ाई की है। लेकिन, अलग-अलग नौकरियां करने की वजह से साथ में नहीं हैं। हालांकि, जब उनमें से एक पुलिस अधिकारी बन जाता है, तो दूसरा इंस्पेक्टर बन जाता है और तीसरा मशहूर गुंडा बन जाता है।

ओह भामा अय्यो रामा (तेलुगु)
कास्ट: सुहास, मालविका मनोज, अनीता हसनंदानी, अली बाशा, रवींद्र विजय, बब्लू पृथ्वीराज
निर्देशक: राम गोधाला
रिलीज डेट: 11 जुलाई, 2025
'ओह भामा अय्यो रामा' एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें सुहास मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में राम नाम के एक युवक की कहानी है जो विदेश में बसने का सपना देखता है। हालांकि, उसके जीवन में तब बदलाव आता है जब सत्यभामा उसके जीवन में एंट्री करती है।

दूरा थीरा याना (कन्नड़)
कास्ट: विजय कृष्णा, प्रियंका कुमार, श्रुति हरिहरन, शरथ लोहिताश्व, अरुण सागर, सुधा बेलावाड़ी
निर्देशक: मंसूर
रिलीज डेट: 11 जुलाई, 2025
'दूरा थीरा याना' एक कन्नड़ भाषा की म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें आकाश और भूमि की कहानी दिखाई गई है। दोनों संगीतकार और तकनीकी विशेषज्ञ होने के कारण 5 साल से रिलेशनशिप में हैं।

परमपद सोपानम (तेलुगु)
कास्ट: अंबाती अर्जुन, जेनिफर इमैनुएल, नम्रता मल्ला, पिल्ला प्रसाद, अमित तिवारी
निर्देशक: नागा शिवा
रिलीज डेट: 11 जुलाई, 2025
'परमपद सोपानम' की कहानी पलकदली गांव में सेट की गई है, जहां सरपंच, वीआरओ और मेडिकल ऑफिसर की रहस्यमय तरीके से मौत हो जाती है।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement