1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Urmila Matondkar Birthday: 'रंगीला' से मशहूर हुई उर्मिला मातोंडकर अब कहां हैं और क्या कर रही हैं?

Urmila Matondkar Birthday: 'रंगीला' से मशहूर हुई उर्मिला मातोंडकर अब कहां हैं और क्या कर रही हैं?

 Published : Feb 03, 2022 11:54 pm IST,  Updated : Feb 04, 2022 10:11 am IST

उर्मिला चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में बचपन से एक्टिंग कर रही हैं। गुलजार की फिल्म मासूम में आपने उन्हें देखा होगा।

Urmila Matondkar Birthday- India TV Hindi
Urmila Matondkar Birthday Image Source : URMILA MATONDKAR

फिल्म एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर आज 48 साल की हो गई हैं। उर्मिला के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड के कई सुपरस्टार के साथ काम किया है और इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी है। अपनी छरहरी काया और लुक से उर्मिला अब भी अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं।

उर्मिला चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में बचपन से एक्टिंग कर रही हैं। गुलजार की फिल्म मासूम में आपने उन्हें देखा होगा। उन्होंने बतौर हीरोइन एक्टिंग करियर की शरूआत मलयालम फिल्म 'चाणक्यन' से की थी। लेकिन उनका बॉलीवुड में सिक्का तब जमा जब उन्हें सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ चमत्कार फिल्म मिली। उनकी सुपरहिट फिल्म रंगीला कही जाती है जिसमें वो आमिर खान के अपोजिट थी। इसके अलावा उन्होंने अनिल कपूर के साथ जुदाई में भी दमदार अभिनय किया था।

उर्मिला मातोंडर ने 2016 में कश्मीर के बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर मीर के साथ शादी कर ली थी। मोहसिन उर्मिला से दस साल छोटे हैं। कहते हैं कि उर्मिला और मोहसिन की मुलाकात फैशन डिजाइनर मनीष मलहोत्रा की भतीजी की शादी में हुई थी। मोहसिन एक फिल्म में काम कर चुके थे। फिल्म थी जोया अख्तर की लक बाई चांस। मोहसिन काफी हैंडसम है और वो मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में तीसरे नंबर पर भी रहे थे।

शादी के बाद उर्मिला ने 2018 में मात्र एक फिल्म साइन की जिसका नाम था ब्लेकमेल। यहां भी उन्होंने एक सॉम्ग किया था। इसके बाद उर्मिला फिल्मों से दूर हो गईं। लेकिन उनके लुक की बात करें तो वो अभी भी काफी खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आती हैं। उनके इंस्टा पर काफी फॉलोअर्स हैं जो उनके स्टाइल स्टेंटमेंट को फॉलो करते है। उर्मिला योगा करती है और 48 साल की होने के बावजूद उनकी खूबसूरती और स्टाइल फिटनेस बरकरार है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन