1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिग्गज अभिनेता सुदेश कुमार का निधन, हिंदी सिनेमा को दीं कई ब्लॉकबस्टर फिल्में, शोक में इंडस्ट्री

दिग्गज अभिनेता सुदेश कुमार का निधन, हिंदी सिनेमा को दीं कई ब्लॉकबस्टर फिल्में, शोक में इंडस्ट्री

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 03, 2026 08:49 am IST,  Updated : May 03, 2026 08:49 am IST

Sudesh Kumar Passes Away: हिंदी सिनेमा के गोल्डन इरा के स्टार सुदेश कुमार इस दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कई सितारों ने दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी है।

sudesh kumar- India TV Hindi
सुदेश कुमार। Image Source : FACEBOOK/YEH HAI MERI MUMBAI

हिंदी सिनेमा के गोल्डन इरा के दौरान कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले दिग्गज अभिनेता सुदेश कुमार का निधन हो गया है। उनकी बेटी मिशिका धवन जमतानी ने उनके निधन की पुष्टि की है। सुदेश कुमार ने 50, 60 और 70 के दशक में काम किया और अपने अभिनय और सादगी से दर्शकों के बीच खास छाप छोड़ी। कई फिल्मों में लीड रोल निभाने के साथ-साथ उन्होंने कैरेक्टर आर्टिस्ट के तौर पर भी गहरी छाप छोड़ी। वह अपने करियर के शुरुआती दिनों में 'पृथ्वी थिएटर' से भी जुड़े थे, जिसके चलते उनके अभिनय में एक अलग ही गहराई थी। दिग्गज अभिनेता के निधन की खबर आने के बाद अब इंडस्ट्री में भी मातम पसर गया है।

कई कल्ट फिल्मों का रहे हिस्सा

सुदेश कुमार ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं और राज कपूर की भी कई परियोजनाओं का हिस्सा रहे। राज कपूर के साथ काम करते हुए उन्होंने अभिनय के साथ-साथ निर्देशन में भी योगदान दिया। उन्होंने लंबे करियर में कई यादगार फिल्में दीं, जिनमें 1959 में रिलीज हुई 'छोटी बहन' और 1961 में आई 'सारंगा' जैसी फिल्में शुमार हैं। इसके अलावा उन्होंने 'रॉकेट गर्ल' (1962),  'पैसे' (1957), 'धरती', 'वारिस', 'खानदान' और 'मन मंदिर' जैसी फिल्मों में बतौर एक्टर अपनी काबलियत साबित की और दर्शकों के दिल जीते। आज भी उनके कई किरदार दर्शकों के दिलों में बसते हैं।

95 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

सुदेश कुमार ने 95 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि दी। सुदेश कुमार का अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क श्मशान घाट में किया गया, जहां हिंदी सिनेमा के भी कई सितारे मौजूद रहे और दिवंगत अभिनेता को अंतिम विदाई दी।

राज कपूर से जुड़ाव

सुदेश कुमार उन गिने-चुने कलाकारों में से थे, जिन्होंने पृथ्वी थिएटर से अपना अभिनय करियर शुरू किया और अभिनय की बारीकियां भी सीखीं। इसी के चलते उन्हें राज कपूर के साथ काम करने का मौका मिला। 1966 की मशहूर फिल्म 'दो बदन' में उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया। ये फिल्म आज भी अपने बेहतरीन संगीत और कहानी के लिए जानी जाती है।

ये भी पढ़ेंः 'राजा शिवाजी' और 'एक दिन' के बीच साउथ से आई नई फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर जमाया कब्जा, कर रही है बंपर कमाई

वीर पहाड़िया से ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया को फिर हुआ प्यार? 10 साल बड़े हैंडसम हंक संग 'आशिकी' के चर्चे

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन