1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Katrina-Vicky Wedding: आखिरकार विक्की कौशल की हो गईं कैटरीना कैफ, अब कहलाएंगे मिस्टर एंड मिसेज कौशल

Katrina-Vicky Wedding: आखिरकार विक्की कौशल की हो गईं कैटरीना कैफ, अब कहलाएंगे मिस्टर एंड मिसेज कौशल

 Published : Dec 09, 2021 06:00 pm IST,  Updated : Dec 09, 2021 09:08 pm IST

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने आखिरकार आज शादी कर ली है। राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेज फोर्ट में दोनों की शाही शादी संपन्न हुई।

Katrina-Vicky Wedding- India TV Hindi
Katrina-Vicky Wedding Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने हिंदू रीति रिवाजों से शादी की है।
  • विक्की और कैटरीना की शादी में चुनिंदा बॉलीवुड सेलेब्स और करीबी परिवार के लोग शामिल हुए।

Katrina-Vicky Wedding :  हफ्तों की कवायद और तैयारियों के बीच आखिरकार बॉलीवुड कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ एक दूजे के हो गए। जी हां, राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेज फोर्ट में इन दोनों ने एक शाही शादी के बीच परिवार और करीबियों की मौजूदगी में सात फेरे लिए और साथ रहने की कसमें खाई। 

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल क्या शादी के बाद हनीमून के लिए जाएंगे मालदीव?

पिछले कई दिनों से मीडिया में विक्की और कैट की शादी को लेकर जो बज था वो पूरा हो गया। शाही शादी के गवाह बने करीब 130 लोग इस दौरान मौजूद रहे। कांच के मंडप के बीच खूबसूरत शादी के लिबास में कैटरीना और विक्की कौशल ने सात फेरे लिए।

राजस्थान की खास डोली में बैठकर फेरे लेने पहुंचेंगी कैटरीना कैफ, फूलों से सज रहा फोर्ट और कांच का मंडप

इससे पहले विक्की कौशल ठेठ राजस्थानी और पंजाबी अंदाज में बारात लेकर फोर्ट के एक सिरे से दूसरे सिरे पहुंचे। उनके साथ राजस्थानी साफा पहने औऱ शेरवानियों में कई बाराती थी। जमकर डीजे बजा और शहनाइयों की गूंज भी फोर्ट के बाहर आती सुनाई दी गई। 

Katrina Kaif-Vicky Kaushal Wedding: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ दो तरह से करेंगे शादी

शादी संपन्न होने के बाद अब मेहमान पार्टी के मूड में आ गए हैं और एक शानदार पार्टी शुरू हो गई है। रात आठ बजे डिनर होगा और उसके बाद भी पार्टी जारी रहेगी।

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन