1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैटरीना को हंसाने के लिए झूमकर नाचे विक्की कौशल, Video देख फैंस कर रहे तारीफ

कैटरीना को हंसाने के लिए झूमकर नाचे विक्की कौशल, Video देख फैंस कर रहे तारीफ

 Written By: Akanksha Tiwari
 Published : Jan 03, 2023 11:58 am IST,  Updated : Jan 03, 2023 11:58 am IST

Katrina Kaif और विक्की कौशल इन दिनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं।

katrina kaif- India TV Hindi
katrina kaif Image Source : INSTAGRAM/KATRINAKAIF

Vicky Kaushal और कैटरीना कैफ के लिए दिसंबर का महीना वेकेशन वाला रहा है और अब दोनों की नए साल की शुरुआत भी पार्टी से हो रही है। विक्की और कैटरीना ने इस साल अपनी मैरिज एनिवर्सरी से घूमने और पार्टी का जो दौर शुरू किया है वो अभी तक जारी है। हाल ही में कैटरीना-विक्की का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद फैंस दोनों पर प्यार लुटा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विक्की कौशल अपनी पत्नी कैटरीना को हंसाने के लिए मस्त होकर डांस कर रहे हैं। बता दें कि कैटरीना और विक्की नए साल का जश्न मनाने के लिए राजस्थान में थे जहां उन्होंने जंगल सफारी का आनंद भी लिया।

यह भी पढ़ें: बाहुबली एक्ट्रेस Tamannaah Bhatia इस एक्टर को कर रही हैं डेट! भरी महफिल में किया Kiss

वीडियो में विक्की कौशल का डांस देखकर कैटरीना शर्माती हुई नजर आ रही हैं, विक्की के साथ वीडियो में एक और लड़की नजर आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की कौशल के साथ एक्ट्रेस शरवरी वाघ डांस कर रही हैं, कुछ समय से शरवरी और विक्की के भाई सनी कौशल के डेटिंग की खबरें छाई हुई हैं। बता दें कि कैटरीना का ये वायरल हो रहा वीडियो बीते साल मालदीव वेकेशन के दौरान का है जिसे निर्देशक कबीर खान की पत्नी मिनी माथुर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। कबीर खान के परिवार के साथ कैटरीना काफी क्लोज हैं। कैटरीना अक्सर मिनी माथुर के साथ वक्त बिताती दिखती हैं।

मिस्ट्री मैन के साथ दिखीं सारा अली खान, फैंस बोले- कार्तिक आर्यन है चेहरा दिखाओ

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की गिनती बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में होती है, दोनों अपनी रोमांटिक तस्वीरों और वीडियोज की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। विक्की के काम की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' ओटीटी पर रिलीज हुई है। जिसमें वह भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं इस साल विक्की के पास बैक-टू-बैक कई फिल्में हैं। विक्की निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म 'सैम बहादुर' में देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में विक्की के साथ फातिमा सना शेख स्क्रीन शेयर करेंगी। कैटरीना कैफ आने वाले समय में वह सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आएंगी।

शीजान खान की मां से कुछ कहना चाहती थी तुनिषा! जानें ऑडियो रिकॉर्डिंग में क्या कहा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन