Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: 'वो किसी से बात ही नहीं करते', जब कंगना रनौत ने अक्षय खन्ना से किया फ्लर्ट, हंसी से लोटपोट हो गए थे अनिल कपूर

Video: 'वो किसी से बात ही नहीं करते', जब कंगना रनौत ने अक्षय खन्ना से किया फ्लर्ट, हंसी से लोटपोट हो गए थे अनिल कपूर

Written By: Shyamoo Pathak Published : Feb 07, 2026 10:56 pm IST, Updated : Feb 07, 2026 10:56 pm IST

कंगना रनौत ने अक्षय खन्ना के साथ एक किस्सा शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि अक्षय खन्ना ने उनसे बात भी नहीं की थी।

Kangana Ranaut And Akshaye Khanna- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@KANGANARANAUT AND ADITYADHAR कंगना रनौत और अक्षय खन्ना

कंगना रनौत बॉलीवुड की ऐसी हीरोइन रहीं जिन्होंने अपने दम पर एक खास इमेज तैयार की। कई सुपरहिट फिल्मों के बाद भी कंगना अपनी बातों को मुखरता से रखने के लिए पहचानी गईं। खुलकर अपनी बात रखने वाली कंगना का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने अक्षय खन्ना के रिजर्व स्वभाव पर बात की थी। साथ ही ये भी बताया था कि कैसे उन्होंने अक्षय खन्ना के साथ बात करने की कोशिश की और फ्लर्ट भी किया। लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और ये बात सुनकर बगल में बैठे अनिल कपूर हंस हंसकर लोटपोट हो गए। 

कंगना रनौत ने किया अक्षय खन्ना के साथ फ्लर्ट?

कंगना रनौत ने बीते दिनों करण जौहर के पॉपुलर टॉक शो 'कॉफी विथ करण' में शिरकत की थी। इस मौके पर अनिल कपूर और संजय दत्त भी कंगना के साथ इस शो में पहुंचे थे। यहां जब करण जौहर कंगना से पूछते हैं कि क्या ये बात सही है कि आपने अक्षय खन्ना के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की थी लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था। इसके जवाब में कंगना यहां कंगना बताती हैं, 'हां, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।' इसके बाद करण जौहर ने पूछा कि क्या आपके साथ पहले कभी ऐसा हुआ है? इसके जवाब में कंगना कहती हैं, 'अक्षय खन्ना, मैंने उनसे बात करने की कोशिश की और फ्लर्ट भी किया। लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वो शायद ही कभी बात करते हैं। क्या वो तुमसे बात करते हैं?' अनिल कपूर की तरफ इशारा करके कंगना ने पूछा था। कंगना के इस जवाब के बाद अनिल कपूर भी हंस हंस कर लोटपोट हो गए थे। बाद में उन्होंने कहा था कि वो मेरे छोटे भाई जैसे हैं। इसका वीडियो सामने आया है। 

धुरंधर के किरदार ने बटोरी सुर्खियां

अक्षय खन्ना बीते दिनों रिलीज हुई अपनी फिल्म धुरंधर को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते रहे थे। इस फिल्म का उनका किरदार रहमान डकैत को लोगों ने खूब प्यार दिया है। कई साल से गायब अक्षय खन्ना एक बार फिर चर्चा में ए गए थे। अब अक्षय अपने पुराने किरदारों को लेकर भी सुर्खियां बटोरते रहते हैं। 

ये भी पढ़ें- अब खतरों से खिलाड़ी निकालते दिखेंगे रोहित शेट्टी, सामने आया प्रोमो, फायरिंग मामले को लेकर भी बटोरी सुर्खियां 

90s का वो कॉमेडी शो, जिसके 12 एपिसोड ने जीत लिया दर्शकों का दिल, IMDb पर मिली धांसू रेटिंग

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement