रेखा, दीया मिर्जा और विधु विनोद चोपड़ा जैसे कई बॉलीवुड सेलेब्स कल्ट क्लासिक फिल्म 'परिणीता' के ग्रैंड स्क्रीनिंग पर नजर आए। 20 साल पहले रिलीज हुई ये फिल्म एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। खास बात यह है कि विद्या बालन की ये फिल्म इसी महीने दस्तक देने वाली है। जी हां, 'परिणीता' दोबारा 27 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में आने वाली है। अब इसके दोबारा रिलीज होने की खुशी में सभी स्टार्स साथ में दिखाई दिए। इस कार्यक्रम में रेखा भी शामिल हुईं, जिनका विद्या बालन ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने रेड कार्पेट पर एक-दूसरे को गले लगाया और तस्वीरें क्लिक करने से पहले एक-दूसरे पर खूब प्यार लुटाया। सोशल मीडिया पर विद्या बालन और रेखा का ये खूबसूरत वीडियो बहुत पसंद किया जा रहा है।
विद्या बालन और रेखा की खास मुलाकात
एक्ट्रेस विद्या बालन ने मुंबई की भारी बारिश के बावजूद अपनी फिल्म 'परिणीता' की दोबारा रिलीज का जश्न मनाने के लिए घर से बाहर निकलकर पूरी कास्ट और टीम के साथ खूब मस्ती की। इस मौके पर एक भावुक मोड़ तब आया जब उन्होंने दिग्गज अभिनेत्री रेखा के पैर छूकर और उनका हाथ चूमकर उन्हें गले गया। यह देख अब सोशल मीडिया यूजर्स उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। 'परिणीता' की स्क्रीनिंग पर में दीया मिर्जा, श्रेया घोषाल, विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी सहित अन्य हस्तियां भी शामिल हुईं।
रेखा ने विद्या बालन को कसकर लगाया गले
इस कार्यक्रम का उत्साह सोशल मीडिया पर भी दिखा, जहां कई तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन सामने आए। एक खास वीडियो ने सबका ध्यान खींचा, जिसमें विद्या बालन रेखा को आते देख बेहद खुश दिख रही हैं। वहीं दूसरे वीडियो में, विद्या और रेखा एक-दूसरे को गले लगाती हैं और फिर हंसी ठिठोली करती हैं। इस कार्यक्रम के दौरान विद्या और रेखा के बीच बहुत ही प्यारी बॉन्ड देखने को मिली, जहां वे एक-दूसरे को देखकर उत्साहित हो जाती हैं और गले मिलती हैं। फिर उनके हाथ चूमती दिखाई दे रही हैं।
परिणीता सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी
'परिणीता' अपनी 20वीं वर्षगांठ पर सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने के लिए तैयार है। यह रोमांटिक ड्रामा 29 अगस्त को पूरे भारत के चुनिंदा सिनेमाघरों में एक हफ्ते के लिए फिर से रिलीज होगी। विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्मित और दिवंगत प्रदीप सरकार द्वारा निर्देशित, 'परिणीति' ने विद्या बालन के बॉलीवुड में अभिनय की शुरुआत की। यह री-रिलीज न केवल 'परिणीता' की रिलीज के दो दशकों का जश्न है, बल्कि भारतीय सिनेमा में विद्या बालन के 20 साल के सफर और विनोद चोपड़ा फिल्म्स के 50 साल पूरे होने का भी जश्न है। 'परिणीता' ने 2005 में आई थी जो हिट साबित हुई थी। इसमें सैफ अली खान, विद्या बालन और संजय दत्त साथ नजर आए थे।