1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पतला शरीर देख आती थी शर्म, फिर खाने लगे मोटे होने की गोलियां, 'उदयपुर फाइल्स' के हीरो की गजब है कहानी

पतला शरीर देख आती थी शर्म, फिर खाने लगे मोटे होने की गोलियां, 'उदयपुर फाइल्स' के हीरो की गजब है कहानी

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jul 09, 2025 07:18 pm IST,  Updated : Jul 09, 2025 07:18 pm IST

विजय राज की फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में हीरो के रोल में विजय राज नजर आने वाले हैं।

Vijay Raj- India TV Hindi
विजय राज Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर विजय राज ने अपने टैलेंट की दम पर फिल्मी दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई है। करीब 20 साल से ग्लैमर की चमचमाती दुनिया में अपनी एक्टिंग का सिक्का चलाने वाले विजय राज ने क्राइम से लेकर कॉमेडी तक के सभी किरदारों में जान फूंकी है। अब विजय राज जल्द ही उदयपुर हत्याकांड पर बनी फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' में बतौर हीरो नजर आने वाले हैं। फिल्म के हीरो विजय राज की असल जिंदगी भी काफी दिलचस्प रही है। विजय राज को कभी अपने पतले शरीर को देखकर शर्म आती थी और मोटे होने के लिए दवाइयां तक खाईं हैं। लेकिन अपने फिजिकल अपीरियंस को और आकर्षक बनाने के लिए विजय राज थोड़ा मोटा होना चाहते थे। ये किस्सा किसी और ने नहीं बल्कि विजय राज के पक्के दोस्त नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ही एक इंटरव्यू में सुनाया था। 

मोटे होने की गोलियां खाते थे विजय राज

विजय राज एक साधारण परिवार में जन्मे थे और दिल्ली में बचपन गुजारा था। स्कूल के दिनों से ही नाटक और फिल्मी दुनिया में अपने भविष्य देखने लगे। इसके बाद विजय राज ने यहां नुक्कड़ नाटक और जमकर थियेटर किया। इसके साथ ही नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के छात्रों के साथ भी खूब संघर्ष किया। जब विजय राज को लगा कि वे फिल्मों में नाम कमाना चाहते हैं तो मुंबई आ गए। यहां विजय राज ने स्ट्रगल शुरू कर दिया और कई फिल्मों में काम किया। लेकिन विजय राज को पहचान दिलाई फिल्म 'मॉनसून वेडिंग' ने। विजय राज को फिल्मी दुनिया में एंट्री मिल गई और किरदार मिलने लगे। लेकिन एक बात थी जो विजय राज को खाती रहती थी वो था उनका दुबला-पतला शरीर। हालांकि भरपूर टैलेंट की बदौलत खूब काम मिला और अब तक 150 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। इतना ही नहीं विजय राज ने अपना वजन बढ़ाने के लिए गोलियां तक खाई हैं। 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सुनाया था किस्सा

बीते साल नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने समदीश भाटिया को दिए इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था। नवाजुद्दीन बताते हैं, 'वो दौर था जब हम बहुत पतले थे और वजन बढ़ाने के लिए प्रयास में जुटे रहते थे। मैं और विजय राज दोनों ही वजन बढ़ाना चाहते थे लेकिन बढ़ता नहीं था। तो उसने (विजय राज) मुझे एक दिन कुछ गोलियां दीं और बोला कि ये खा मोटा हो जाएगा। इसके बाद मैंने गोलियां खाना शुरू किया और मेरा वजन भी बढ़ गया था। लेकिन बाद में गोलियां छूट गईं तो वापस फिर से वहीं आ गया।' बता दें कि विजय राज और नवाजुद्दीन सिद्दीकी अच्छे दोस्त हैं और दोनों ने साथ में दिल्ली में भी थियेटर किया है। दोनों ही अब सिनेमा की दुनिया के लेजेंड बन गए हैं। 

उदयपुर हत्याकांड की कहानी बताएंगे विजयराज

अब विजय राज जल्द ही 'उदयपुर हत्याकांड' की कहानी पर्दे पर ला रहे हैं। इस फिल्म का नाम है 'उदयपुर फाइल्स' और ये कहानी कन्हैयाला टेलर की। इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा है और इसे 11 जुलाई सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है। हालांकि इस फिल्म को लेकर बवाल भी शुरू होता दिख रहा है और इसे बैन करने की भी मांग की जा रही है। अब देखना होगा कि इस फिल्म पर विरोध का कितना असर पड़ता है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन