1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विवेक रंजन अग्निहोत्री ने Covid रिसर्च पर की खुलकर बात, कहा - 'हमारी इस जीत को बदनाम..'

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने Covid रिसर्च पर की खुलकर बात, कहा - 'हमारी इस जीत को बदनाम..'

 Published : Nov 23, 2022 07:07 pm IST,  Updated : Nov 23, 2022 07:07 pm IST

विवेक अग्निहोत्री आईएमबुद्धा और टीम एक साल से इस पर शोध और अध्ययन कर रहे हैं और अब सभी वैलिड डाक्यूमेंट्स के साथ तैयार हैं न कि फिल्म के साथ।

विवेक अग्निहोत्री- India TV Hindi
विवेक अग्निहोत्री Image Source : TWITTER/ @VIVEKAGNIHOTRI

Vivek Ranjan Agnihotri: बॉलीवुड प्रोड्यूसर पल्लवी जोशी और साहसी फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने हमेशा रिसर्च बेस्ड फिल्में बनाने पर फोकस किया है। उनकी फिल्म 'द ताशकंद फाइल्स' जो ढाई घंटे तक एक लॉजिकल बहस पर आधारित थी, की रिसर्च में बहुत समय और प्रयास लगा था। इसी तरह, 'द कश्मीर फाइल्स', जो अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय परिवारों पर पूरी सच्चाई और सबूत के साथ आधारित थी, वह भी एक साल के स्टडी और रिसर्च पर बेस्ड थी।

कई भारतीय वैज्ञानिकों और डॉक्टरों का है हम योगदान

अब हमारे साथ हमारा देश भी पिछले दो सालों में एक ट्रामा से गुजर रहा है। जहां दुनिया अभी भी एक फार्मूला बनाने के लिए संघर्ष कर रही थी, भारत वैक्सीन्स के साथ सफलता हासिल करने वाले कुछ देशों में से एक बनकर सामने आई है। कई भारतीय वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने वैक्सीन बनाने के लिए अपना खून-पसीना एक कर दिया। जब लोग कोरोना पर जीत का जश्न मनाने में व्यस्त थे, कुछ एजेंसियों और पार्टियों ने लगातार हमारी इस जीत को बदनाम करने की दिशा में काम किया। तब से विवेक अग्निहोत्री उन नक्सलियों के खिलाफ लड़ रहे हैं और उनका पर्दाफाश कर रहे हैं। विवेक अग्निहोत्री आईएमबुद्धा और टीम एक साल से इस पर शोध और अध्ययन कर रहे हैं और अब सभी वैलिड डाक्यूमेंट्स के साथ तैयार हैं न कि फिल्म के साथ।

विवेक अग्निहोत्री ने बताया वह एक साल से इस पर कर रहे हैं शोध 

ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने लिखा -  'जब हमारा देश महामारी के दौरान संघर्ष कर रहा था, तब हम हर उस चीज पर शोध करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे जो गलत हो गई थी। अब हम एक साल के रिसर्च के साथ तैयार हैं, 52 लोग जो इसे एक्जीक्यूट करने में अपना दिन और रात एक कर चुके हैं और इसे 8000 पेज में समअप किया हैं। सोशल मीडिया पर इसे शेयर करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने लिखा, 'हमारी टीम'

विवेक अग्निहोत्री ने आगे कहा - 'आईएमबुद्धा इस पर रिसर्च कर रही है कि कैसे भारत ने लगभग एक साल से भी ज्यादा समय तक COVID से लड़ाई लड़ी। हमने ऐसे विवरण खोजे हैं जो किसी भी इंसान को हमारे वैज्ञानिकों और नेतृत्व पर गर्व कर सकते हैं। मुझे समझ में नहीं आता कि हमारा मीडिया ऐसी रिसर्च क्यों नहीं करती और युवाओं को भारत पर गर्व हो? क्या यह उनका काम नहीं है?' 

यह साल विवेक अग्निहोत्री द्वारा इस परियोजना में की गई सभी कड़ी मेहनत का परिणाम रहा है, भारतीय फिल्म निर्माता ने द कश्मीर फाइल्स की सफलता का आनंद लिया है जिसने पूरे देश का ध्यान खींचा और साल 2022 में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी।

ये भी पढ़ें - 

Disha Patani की तस्वीर पर टाइगर श्रॉफ की बहन ने किया कमेंट, फैंस बोले- भाभी बोलिए

क्या Shahrukh Khan के घर की नेमप्लेट डायमंड की है? गौरी खान ने बताया सच

सलमान खान की भांजी Alizeh Agnihotri बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार, नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर की फिल्म से मचाएंगी धमाल

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन