1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या न्यू ईयर ईव पर ईशान खट्टर और अनन्या पांडे थे एक साथ?

क्या न्यू ईयर ईव पर ईशान खट्टर और अनन्या पांडे थे एक साथ?

 Published : Jan 01, 2022 08:48 am IST,  Updated : Jan 01, 2022 08:53 am IST

ईशान खट्टर और अनन्या पांडे ने एक तरह की तस्वीर को अपने चाहनेवालों के बीच शेयर किया है।

क्या न्यू ईयर ईव पर...- India TV Hindi
क्या न्यू ईयर ईव पर ईशान खट्टर और अनन्या पांडे थे एक साथ? Image Source : INSTAGRAM/ISHAAN KHATTER

Highlights

  • पिछले साल दोनों ने मालदीव में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया था।
  • दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर वेकेशन के लिए जाने के दौरान स्पॉट किया गया।

क्या न्यू ईयर ईव पर बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर और अनन्या पांडे पिछले साल की तरह ही साल भी नए साल पर साथ थे? हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि दोनों ने एक ही तरह ही तस्वीर को अपने चाहने वालों के बीच शेयर किया है।

गुरुवार की रात, अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रणथंभौर नेशनल पार्क में प्रकृति की गोद थीं, जहां उन्होंने क्वालिटी टाइम एन्जॉय करते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की। कुछ घंटों बाद अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सितारों से भरे आकाश का एक मनोरम दृश्य साझा की थी। 

Ananya Pandey
Image Source : INSTAGRAM/ISHAAN KHATTERक्या न्यू ईयर ईव पर ईशान खट्टर और अनन्या पांडे थे एक साथ?

इस बीच शुक्रवार को ईशान ने अपने न्यू ईयर वेकेशन की एक झलक भी शेयर की। इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनके द्वारा शेयर की गई पोस्ट गुरुवार रात की हैं, जो अनन्या पांडे की तस्वीर से मेल खाती है। 

Ananya Pandey
Image Source : INSTAGRAM/ANANYA PANDEYक्या न्यू ईयर ईव पर ईशान खट्टर और अनन्या पांडे थे एक साथ?

पिछले साल दोनों ने मालदीव में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया था। इन दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर वेकेशन के लिए जाने के दौरान  स्पॉट किया गया। अनन्या और ईशान ने 2020 की फिल्म 'खाली पीली' में साथ नजर आए थे। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनन्या इन दिनों में अपनी दो फिल्मों की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। विजय देवरकोंडा के साथ अन्याय अपनी आने वाली फिल्म लाइगर में नजर आएंगी। वहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, धीर्या करवा और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ 'गहराइयां' में स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी। दूसरी ओर, ईशान अगली बार वॉर ड्रामा 'पिप्पा' और 'फोन भूत' में में दिखाई देंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन