यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक की रिलीज 2 बार टल गई है और इसमें तारा सुतारिया भी दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म को लेकर तारा सुतारिया ने भी अपनी बात रखी है और ये भी बताया कि क्यों मेकर्स ने इसे 2 बार रिलीज के मुहाने पर आकर टाल दिया है। अब जल्द ही इसकी रिलीज की तारीख की घोषणा हो जाएगी। अभिनेत्री तारा सुतारिया का मानना है कि यह इंतजार फिल्म के लिए फायदेमंद साबित होगा। इस साल की शुरुआत में, ईरान-इजराइल संघर्ष के कारण मध्य पूर्व में उत्पन्न अशांति के चलते फिल्म की रिलीज तिथि 19 मार्च से बढ़ाकर 4 जून कर दी गई थी। बाद में यश ने पुष्टि की कि फिल्म को फिर से स्थगित कर दिया गया है।
रिलीज टलने को लेकर चिंतित नहीं है तारा
द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बात करते हुए तारा ने कहा कि वह फिल्म की रिलीज में देरी को लेकर चिंतित नहीं हैं और समझती हैं कि इतने बड़े प्रोजेक्ट की रिलीज तय करने में कई निर्णय शामिल होते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत धैर्यवान हूं। मैं यह नहीं सोचती कि अगर फिल्म तुरंत रिलीज नहीं हुई तो मेरा क्या होगा? मैं व्यापक दृष्टिकोण अपना रही हूं। एक अभिनेता के तौर पर आप फिल्म को अपनी नहीं मान सकते। यह आपकी नहीं है। यह उन सभी की है जिन्होंने इसे बनाया है।' तारा ने आगे कहा कि वह दर्शकों की उत्सुकता को समझती हैं, लेकिन साथ ही निर्माताओं और निर्देशक द्वारा लिए गए निर्णयों का सम्मान भी करती हैं। उन्होंने कहा, 'मैं यह भी समझती हूं कि मैं यहां एक अभिनेता के रूप में अपना काम करने के लिए हूं। इसके अलावा हो सकता है कि मेरी समझ निर्माताओं या निर्देशकों जैसी न हो। देरी के पीछे कुछ कारण हैं और मुझे सच में लगता है कि वे कारण जायज हैं। मैं फिल्म देखने के लिए दर्शकों की उत्सुकता को पूरी तरह समझती हूं, यकीन मानिए, मैं भी ऐसा ही महसूस करती हूं, लेकिन मुझे विश्वास है कि यह इंतजार फिल्म के लिए फायदेमंद साबित होगा और इसे वह वैश्विक स्वीकृति दिलाने में मदद करेगा जिसकी हम निश्चित रूप से उम्मीद कर रहे हैं। इंतजार सार्थक होगा।'
जल्द सामने आएगी रिलीज डेट
बता दें कि फिल्म की अब अगली रिलीज डेट को मेकर्स ने अनाउंस नहीं किया है। 2 बार फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपॉन होने के बाद फैन्स को नई तारीख का इंतजार है। फिल्म में यश डबल रोल प्ले करते नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड हीरोइन तारा सुतारिया ने भी दमदार रोल निभाया है। इसका पोस्टर भी सामने आ गया है और टीजर में भी उनके किरदार की झलक देखने को मिली थी।
ये भी पढ़ें- 2009 में शादी और 2 बच्चे, 15 साल बाद क्यों भीषण जंग में बदली रवि मोहन की शादी? अब नहीं थम रहे आंसू
मशहूर कंटेंट क्रिएटर करीना कायसर का निधन, 30 की उम्र में ली अंतिम सांस, मौत की वजह आई सामने