फिल्मी दुनिया के हीरो अक्सर ही अपनी धांसू बॉडी और सिक्स पैक एब्स दिखाते नजर आते रहते हैं। लेकिन एक हीरो ऐसा भी है जो किसी हथियार से कम नहीं है। जोरदार फिटनेस का मालिक ये हीरो मार्शल आट्स का मास्टर है और खुद ही खतरनाक स्टंट करने से पीछे नहीं हटता। हाल ही में एक केरल की एक मार्शल आर्ट कला को प्रेक्टिस करते हुए बिना कपड़ों के ही सर्राटे से पेड़ पर चढ़ गया। जब लोगों ने इसका वीडियो देखा तो उनके होश उड़ गए। ये हीरो कोई और नहीं बल्कि कई फिल्मों में अपने दमदार एक्शन से वाहवाही लूट चुके विद्युत जामवाल हैं।
अभिनेता विद्युत जामवाल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विद्युत को बिना कपड़ों के पेड़ पर चढ़ते देखा जा सकता है। शुक्र है कि वीडियो में उनके गुप्तांगों को बुरी नजर वाले इमोजी से छिपाया गया है। वीडियो में विद्युत जामवाल को नग्न अवस्था में पेड़ पर चढ़ते और फिर सावधानी से नीचे उतरते देखा जा सकता है। अभिनेता ने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'कलरिपयट्टू के अभ्यासी के रूप में, मैं साल में एक बार सहज योग का अभ्यास करता हूं सहज का अर्थ है प्राकृतिक सहजता और स्वाभाविक प्रवृत्ति की अवस्था में लौटना, प्रकृति और आंतरिक जागरूकता से गहरा संबंध स्थापित करना।' अभिनेता का दावा है कि सहज योग से इंद्रियों की प्रतिक्रिया सक्रिय होती है, बढ़ती है और संतुलन और समन्वय में सुधार होता है। उन्होंने आगे बताया कि यह अभ्यास व्यक्ति को बेहतर शारीरिक जागरूकता प्रदान करता है और मानसिक एकाग्रता को बढ़ाता है।
एक यूजर ने इस वीडियो को रेडिट पर क्या वो ठीक है? शीर्षक से एक थ्रेड में शेयर किया और पूछा, 'मैं कोई राय नहीं बनाना चाहता, लेकिन क्या वो ठीक है?' एक अन्य यूजर ने कमेंट सेक्शन में मजाक करते हुए कहा, 'वो उर्वशी रौतेला का मेल वर्जन है, प्रतिभाशाली और हैंडसम, लेकिन आत्ममुग्ध और ध्यान आकर्षित करने के लिए अजीब हरकतें करता है।' एक अन्य यूजर ने कमेंट में अभिनेता से पूछा, 'आप कपड़े पहनकर भी तो चढ़ सकते थे?' इससे पहले, विद्युत का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने अपने चेहरे पर मोम डाला था। अपने सोशल मीडिया फीड पर वीडियो अपलोड करते हुए उन्होंने लिखा, 'प्राचीन कलारी पयट्टू और योग का सम्मान करते हुए, जो हमें सीमाओं को पार करने की शक्ति देते हैं। मोम और आंखों पर पट्टी, योद्धा भावना का प्रमाण!' विद्युत जामवाल को मुख्य रूप से कमांडो फिल्म सीरीज के लिए जाना जाता है, जहां उनके दमदार एक्शन दृश्यों और मार्शल आर्ट कौशल ने उन्हें एक विशिष्ट एक्शन स्टार बना दिया। उन्होंने जंगली, बादशाहो और खुदा हाफिज जैसी फिल्मों में भी दर्शकों को प्रभावित किया है।
ये भी पढ़ें- तृप्ति डिमरी का वो हीरो, जिसने हर किरदार से खरोंचा दिमाग, अब शाहिद संग दिखाएंगे एक्शन का बवंडर
संपादक की पसंद