1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'प्रियंका से छुटकारा मिल जाएगा...' करण जौहर को मैसेज भेज रहे थे मनीष मल्होत्रा, हुई गलती और...

'प्रियंका से छुटकारा मिल जाएगा...' करण जौहर को मैसेज भेज रहे थे मनीष मल्होत्रा, हुई गलती और...

 Written By: Priyanka Chopra
 Published : Mar 09, 2025 03:47 pm IST,  Updated : Mar 09, 2025 03:47 pm IST

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी अपनी बेटी की ही तरह अपने मुखर अंदाज के लिए मशहूर हैं। वह अक्सर इंडस्ट्री और अपनी बेटी को लेकर खुलकर बात करती दिखी हैं। इस बीच उन्होंने इंडस्ट्री के जाने-माने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को लेकर हैरानी भरा एक खुलासा किया।

Priyanka Chopra- India TV Hindi
करण जौहर को मैसेज भेज रहे थे मनीष मल्होत्रा। Image Source : INSTAGRAM

प्रियंका चोपड़ा अब इंडिया का ही नहीं पूरी दुनिया का जाना-माना नाम बन चुकी हैं। अभिनेत्री ने ग्लोबल स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। लेकिन, एक समय था जब वह बॉलीवुड में ही नाम बनाने के लिए संघर्ष कर रही थीं। ग्लोबल स्टार बनना प्रियंका के लिए बिलकुल भी आसान नहीं था। एक आउटसाइडर होने के चलते उन्हें काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। 2023 में अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि एक समय था जब उन्हें इंडस्ट्री में कॉर्नर किया जा रहा था। अब प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने 'दोस्ताना' के समय का एक किस्सा बताया है, जब मनीष मल्होत्रा ने प्रियंका की बुराई वाला एक मैसेज गलती से उन्हीं को भेज दिया।

मधु चोपड़ा ने शेयर 'दोस्ताना' से जुड़ा किस्सा

लेहरे रेट्रो के साथ बातचीत में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने ये किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि प्रियंका तब करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन तले बनी 'दोस्ताना' में काम कर रही थीं, जिसके लिए मनीष मल्होत्रा भी काम कर रहे थे। तब भले ही प्रियंका जानी-मानी स्टार बन चुकी थीं, लेकिन मनीष मल्होत्रा के साथ उनकी कुछ खास नहीं बन रही थी। जब प्रियंका ने 'देसी गर्ल' सॉन्ग किया तो मनीष ने करण जौहर को मैसेज किया और जल्दी से जल्दी फिल्म सिटी आने को कहा।

करण जौहर को मैसेज कर रहे थे मनीष मल्होत्रा

उन्होंने आगे बताया- 'मनीष मल्होत्रा ने करण जौहर को मैसेज किया- 'फिल्म सिटी आ जाओ। आज आखिरी दिन है। इससे तुम्हे छुकारा मिल जाएगा।' लेकिन, मनीष ने ये मैसेज करण की जगह गलती से प्रियंका को ही भेज दिया, उन्होंने इसमें लिखा था- 'भगवान का शुक्र है कि ये मेरा प्रियंका के साथ आखिरी दिन है।' मधु चोपड़ा ने बताया कि इस दौरान वह प्रियंका के साथ ही बैठी थीं।

मनीष के मैसेज पर प्रियंका का रिएक्शन

मनीष मल्होत्रा के इस मैसेज पर प्रियंका चोपड़ा के रिएक्शन के बारे में बात करते हुए मधु चोपड़ा कहती हैं- 'प्रियंका ने जब ये मैसेज पड़ा तो उसकी आंखों में से आंसू बहने लगे और ये देखकर करण जौहर भी घबरा गए। उन्होंने तुरंत मनीष को मैसेज किया और इसके बारे में पूछा। मनीष को अपनी गलती का एहसास भी हुआ।' मधु चोपड़ा ने इस पूरे मामले को 'एक भारी गलती' बताया और कहा कि 'प्रियंका ने इस मामले को बहुत ही अच्छी तरह से संभाला।'

कट्टर दुश्मन बन सकते थे प्रियंका-मनीष

मधु चोपड़ा कहती हैं कि इस मैसेज के बाद प्रियंका और मनीष कट्टर दुश्मन बन सकते थे, लेकिन अब दोनों गहरे दोस्त बन चुके हैं। 'दोस्ताना' की बात करें तो इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और बॉबी देओल जैसे कलाकार भी नजर आए थे। ये फिल्म तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी थी, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन