1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'अपनी राह खुद बना रहा हूं', इरफान खान से हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की तुलना तो ये क्या बोल गए एक्टर

'अपनी राह खुद बना रहा हूं', इरफान खान से हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की तुलना तो ये क्या बोल गए एक्टर

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Feb 12, 2025 06:35 pm IST,  Updated : Feb 12, 2025 06:35 pm IST

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हाल में ही इरफान खान से तुलना की गई, जिसके बाद उन्होंने इस पर रिएक्शन दिया और बताया कि वो अपनी राह खुद बना रहे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने और क्या कहा जानें।

Nawazuddin Siddiqui, Irrfan Khan- India TV Hindi
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और इरफान खान। Image Source : INSTAGRAM

नवाजुद्दीन सिद्दीकी भारतीय सिनेमा में अपनी एक्टिंग के दम पर सबसे दमदार एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी और अपने अभिनय से अलग पहचान बनाई है। उन्होंने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में फैजल खान की दमदार भूमिका से लेकर 'द लंचबॉक्स' में अपनी संवेदनशील अदाकारी तक, हर किरदार में अपनी काबिलियत साबित की है। 'सेक्रेड गेम्स' के गणेश गायतोंडे की खौफनाक भूमिका हो या 'मंटो' में मंटो के जज्बातों को उकेरने वाला अभिनय, हर बार नवाजुद्दीन ने अपनी बेमिसाल प्रतिभा का परिचय दिया है। उनके अभिनय में गहराई और विविधता इतनी जबरदस्त है कि हर परफॉर्मेंस एक हमेशा दिल जीतने में कामयाब होती है। 

इरफान खान से तुलना पर क्या बोले नवाजुद्दीन 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्टिंग न केवल आलोचकों की सराहना पाती है, बल्कि उन्होंने अपनी कला के जरिए एक अच्छा खासा फैन बेस तैयार किया है। हाल में ही उनसे दिवंगत अभिनेता इरफान खान से तुलना के बारे में पूछा गया, जो खुद अपने शानदार अभिनय के लिए पूरी दुनिया में मशहूर थे तो नवाजुद्दीन ने साफ शब्दों में कहा, 'मैं अपने जैसे काम करने को आया हूं, मैं किसी के जैसा काम करने को नहीं आया हूं। इसमें कोई दो राय नहीं कि वह एक महान अभिनेता थे, लेकिन मुझे अपनी पहचान बनानी है।'

लोगों का रिएक्शन

अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के इस बयान की खूब चर्चा हो रही है। कई लोगों का कहना है कि यह बयान उनकी कला के प्रति समर्पण और अपनी अलग पहचान बनाने की दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है। वहीं कई लोग का कहना है कि इरफान को हरगिज नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। नवाजुद्दीन सिद्दीकी का सफ एक छोटे से गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने तक उनकी मेहनत, टैलेंट और संघर्ष की कहानी है। उन्होंने न केवल इरफान खान जैसे कलाकारों की विरासत को आगे बढ़ाया है, बल्कि अपनी एक अलग पहचान भी बनाई है। 

इस फिल्म में आए नजर

हर किरदार के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी साबित करते हैं कि वह सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि एक सच्चे कलाकार हैं। आखिरी बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी 'अद्भुत' में नजर आए, जो सोनी लिव पर रिलीज हुई। इससे पहले वो जी5 पर रिलीज हुई 'राउतु का राजा' में पुलिस का किरदार निभाते दिखे थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन