1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब रजत शर्मा के 'तीखे सवालों' से बचने के लिए संजय दत्त ने दी जादू की झप्पी, जानिए मजेदार किस्सा

जब रजत शर्मा के 'तीखे सवालों' से बचने के लिए संजय दत्त ने दी जादू की झप्पी, जानिए मजेदार किस्सा

 Published : Jul 29, 2023 12:38 pm IST,  Updated : Jul 29, 2023 01:03 pm IST

Sanjay Dutt in Aap ki Adalat: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर संजय दत्त का आज जन्मदिन है। इस मौके पर इंडिया टीवी के चैयरमैन व एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है।

Sanjay Dutt With Rajat Sharma- India TV Hindi
Sanjay Dutt With Rajat Sharma Image Source : INSTAGRAM

Happy Birthday Sanjay Dutt: बॉलीवुड के 'खलनायक' संजय दत्त बीते 42 सालों से स्क्रीन पर राज कर रहे हैं। उन्होंने कभी हीरो बनकर तो कभी विलेन बनकर दर्शकों का दिल जीता है। वह ड्रग्स की लत और कैंसर जैसी बीमारी को हराकर रियल लाइफ में भी किसी सुपरहीरो से कम नहीं हैं। आज संजय दत्त का 64वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर इंडिया टीवी के चैयरमैन व एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है। उन्होंने फेमस शो 'आप की अदालत' से संजय दत्त की एक वीडियो क्लिप भी शेयर की है, जिसे देखकर आपके चेहरे पर भी स्माइल आ जाएगी। 

50 साल का बच्चा है संजय दत्त 

इस वीडियो में हम देख सकते हैं कि संजय दत्त 'आप की अदालत' के कटघरे में बैठे हैं। उनसे सवाल करते हुए इंडिया टीवी के चैयरमैन व एडिटर इन चीफ रजत शर्मा कहते हैं, "संजू, आप कई बार कह चुके कि मैं 50 साल का हो गया। लेकिन आपके जो दोस्त हैं मीडिया में, या पर्सनल जो दोस्त हैं, वे आज भी कहते हैं कि संजू बाबा, और आपका दिल और दिमाग आज भी वो बाबा जैसा है, बच्चे जैसा।"  जिसके जवाब में संजय दत्त कहते हैं, "वो तो सही बात है रजत भाई। मैंने भी ये सोचा है कि 50 साल का बाबा दुनिया में एक ही है, वो मैं हूं।"

 
रजत शर्मा को मिली जादू की झप्पी 

इसके बाद दर्शकों के बीच में बैठी एक महिला संजय दत्त को सलाह देती है कि अगर वह ऐसे तीखे सवालों से बचना चाहते हैं तो तुरंत जादू की झप्पी दे दें। इसके बाद संजय दत्त बिना देर किए उठते हैं और रजत शर्मा को जादू की झप्पी देती हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "कभी मुन्ना भाई बनकर हंसाने वाले तो कभी कांचा चीना बनकर डराने वाले #SanjayDutt को जन्मदिन की बहुत बधाई। अपनी बेहतरीन एक्टिंग से संजू ने हमेशा प्रभावित किया है। उनका मस्तमौला अंदाज उन्हें एक नई पहचान देता है। संजू बाबा स्वस्थ रहें, काम करते रहें और लोगों के दिल जीतते रहें।"

OMG 2: अक्षय कुमार के फैंस ने अनुराग ठाकुर को लिखा ओपन लेटर, समय पर फिल्म रिलीज की कर रहे गुजारिश

इन फिल्मों में नजर आएंगे संजय दत्त 

वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त जल्द ही फिल्म 'डबल स्मार्ट' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से उनका लुक शनिवार को रिलीज किया गया है। इसके साथ ही वह विजय थलपति की अगली फिल्म 'लियो' में नजर आएंगे।  

Happy birthday Sanjay Dutt: 'वास्तव' से लेकर 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' तक ये हैं संजय दत्त के यादगार किरदार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन