1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अंतिम दिनों में कहां रहते थे धर्मेंद्र, कैसे बीता आखिरी वक्त, इस जगह से था खास लगाव

अंतिम दिनों में कहां रहते थे धर्मेंद्र, कैसे बीता आखिरी वक्त, इस जगह से था खास लगाव

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Nov 24, 2025 03:10 pm IST,  Updated : Nov 24, 2025 03:18 pm IST

Dharmendra Before Death: एक्टर धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। धर्मेंद्र ने मुंबई के जुहू स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली, लेकिन आखिरी दिनों में इस जगह से धर्मेंद्र का खास लगाव रहा।

धर्मेंद्र के आखिरी दिन- India TV Hindi
धर्मेंद्र के आखिरी दिन Image Source : INSTA/@AAPKADHARAM

सिनेमा के सुपरस्टार धर्मेंद्र ने आज आखिरी सांस ली और पंचतत्व में विलीन हो गए। बॉलीवुड के ही-मेन अब दुनिया को छोड़कर चल गए और अपने पीछे कभी न भूलने वाली यादें छोड़ गए। 89 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र की जिंदादिली लोगों का दिल जीत लेती थी। आखिरी वक्त तक उनके अंदर जिंदगी से लड़ने का जज्बा दिखा।  उनका आखिरी वक्त अपने जुहू स्थित बंगले पर बीता, जहां उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल भी साथ थे। लेकिन धर्मेंद्र को अपने फॉर्म हाउस से बेहत प्यार था।

धर्मेंद्र अपने फार्म हाउस से फोटो और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते थे। आखिरी वक्त में धर्मेंद्र ने एकदम किसान जैसी जिंदगी जीना शुरू कर दिया था। वो फार्म पर कभी ट्रेक्टर चलाते दिखते थे तो कभी सब्जियां और फल तोड़ते हुए नजर आते थे। 

धर्मेंद्र का फार्म हाउस करीब 100 एकड़ में फैला है जिसमें स्विमिंग पूल और एक्वा थेरेपी एरिया जैसी सुविधाएं हैं। फार्म हाउस पर जिम और दूसरी सुविधाएं भी हैं। शहर की जिदगी से दूर रहने के लिए ये उसकी पसंदीदा जगह थी। उनके फार्म हाउस में कई गाय-भैंस भी हैं जिनके वीडियो वो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करते थे।

किसान परिवार से आने वाले धर्मेंद्र को ऑर्गेनिक खेती का शौक था। जिसे वह अपने फार्महाउस में करते थे। अपने फार्म में वो कई तरह की ऑर्गेनिक सब्जियां उगाते थे और सालों से ऐसा कर रहते आ रहे थे। मुंबई की भीड़ से दूर यहां सुकून के पल बिताना धर्मेंद्र को सबसे ज्यादा पसंद थे। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन