1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कजरारे नैन...घुंघराले बाल, हर अदा में जादू, अक्षय कुमार संग खूब जमी जोड़ी, अब 32 साल बाद कहां है 'सैनिक' फेम एक्ट्रेस

कजरारे नैन...घुंघराले बाल, हर अदा में जादू, अक्षय कुमार संग खूब जमी जोड़ी, अब 32 साल बाद कहां है 'सैनिक' फेम एक्ट्रेस

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 16, 2025 04:32 pm IST,  Updated : Oct 16, 2025 04:32 pm IST

32 साल पहले अक्षय कुमार की फिल्म 'सैनिक' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ एक खूबसूरत हीरोइन नजर आई थी, जिसे देखने वाले देखते रह जाते थे। अब ये हसीना कहां है और क्या करती है, चलिए आपको बताते हैं।

ashwini bhave, akshay kumar- India TV Hindi
अश्विनी भावे और अक्षय कुमार। Image Source : TIPS MUSIC

90 के दशक की फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां थीं जिन्होंने अपनी शानदार अदाकारी और खास अंदाज से दर्शकों के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ दी। उन प्रतिभाशाली कलाकारों में अश्विनी भावे का नाम भी बड़े गर्व के साथ लिया जाता है। खासकर जब बात आती है अक्षय कुमार के साथ उनकी फिल्म 'सैनिक' की तो उस फिल्म का वह रोमांटिक गीत 'कितनी हसरत है हमें...' आज भी फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय है और सुनने में उतना ही पसंद किया जाता है जितना उस वक्त किया जाता था। इस फिल्म की कहानी लोगों को काफी पसंद आई थी। इतना ही नहीं इसकी हीरोइन के भी खूब चर्चे थे, वो अब कहां हैं और कैसी दिखती है, चलिए आपको बताते हैं।

90s की चमकती एक्ट्रेस

अश्विनी भावे ने 90 के दशक में अपनी प्रतिभा और खूबसूरती से एक अलग पहचान बनाई। 'सैनिक' जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी एक खास जगह बनाई। हालांकि अश्विनी ने सिर्फ हिंदी सिनेमा में ही नहीं, बल्कि मराठी फिल्मों और टीवी जगत में भी अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया। उनकी अभिनय यात्रा 1987 में आई फिल्म 'राजलक्ष्मी' से शुरू हुई और तब से वह लगातार अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

यहां देखें पोस्ट

बदलते समय के साथ बदला अंदाज

आज जब हम अश्विनी के लेटेस्ट लुक की बात करते हैं तो यह साफ नजर आता है कि वक्त ने उनके चेहरे पर परिपक्वता और अनुभव की छाप छोड़ी है। 32 साल पहले की वो चमकदार युवती अब एक परिपक्व, सुलझी हुई महिला बन चुकी हैं, जिनमें अभी भी अपनी सादगी और स्टाइल के जरिए एक अलग ही आकर्षण है। उनकी ताजा तस्वीरें जो उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर उपलब्ध हैं, वह उनके बदलते लुक की गवाही देती हैं। उनकी खूबसूरती में कोई कमी नहीं आई है और वो गुजरे वक्त के साथ और भी ज्यादा हसीन और काफी अलग लगने लगी हैं। उनकी उम्र अब 53 साल है।

जीवन के सफर में एक नए अध्याय की शुरुआत

अश्विनी भावे का जन्म एक मराठी परिवार में हुआ और उन्होंने अपने करियर के साथ-साथ पर्सनल लाइफ में भी एक सुंदर संतुलन बनाए रखा। 1997 में उन्होंने किशोर बोपार्डिकर से शादी की और अब उनके दो बच्चे हैं, बेटा समीर और बेटी सांची। परिवार और करियर दोनों में संतुलन बनाकर चलना उनके लिए चुनौती भरा रहा होगा, लेकिन उन्होंने इसे बखूबी निभाया। 90s की फिल्मों की चमक से दूर नहीं, अब वह मराठी सिनेमा और टेलीविजन की दुनिया में सक्रिय हैं। मराठी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में उनका अभिनय एक अलग ही प्रभाव छोड़ता है, जो दर्शकों के दिलों को छू जाता है। उनकी भूमिका आज भी उतनी ही प्रभावशाली है जितनी कभी सिल्वर स्क्रीन पर थी।

ये भी पढ़ें: जालीदार टॉप पर दुपट्टा ओढ़ कर निकलीं काजोल, अटपटा फैशन देख पूछ बैठे लोग- ये कौन सा स्टाइल है

करोड़ों की गाड़ियां, कई बंगले और लैविश लाइफस्टाइल, लग्जरी लाइफ जीती हैं 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी, जानें नेट वर्थ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन