1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कौन है वो शख्स जिसकी ताल पर बेधड़क झूमे अक्षय खन्ना, 'धुरंधर' वाली एंट्री भी बन गई ग्रैंड, इस देश से है नाता

कौन है वो शख्स जिसकी ताल पर बेधड़क झूमे अक्षय खन्ना, 'धुरंधर' वाली एंट्री भी बन गई ग्रैंड, इस देश से है नाता

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Dec 09, 2025 11:28 am IST,  Updated : Dec 09, 2025 12:06 pm IST

'धुरंधर' रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में छाई हुई है। फिल्म में अक्षय खन्ना का एंट्री सीन सुर्खियों में है और बैकग्राउंड में बज रहा गाना लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो चुका है। इस गाने की धूम है, ऐसे में सवाल आता है कि इसे किसने गाया है, चलिए आपको इस स्टार रैपर के बारे में बताते हैं।

akshay khanna- India TV Hindi
अक्षय खन्ना। Image Source : SCREEN GRAB FROM SONG

अगर बॉबी देओल का सिक्का 'जमाल कुडू' से चला था तो अक्षय खन्ना के लिए वही काम 'फा9ला' कर रहा है। आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना की एंट्री पर बजने वाला यह धमाकेदार ट्रैक अब इंटरनेट पर वायरल हो चुका है। जिस अंदाज में यह गाना रहमान डकैत के किरदार को पेश करता है और जिस आत्मविश्वास के साथ अक्षय स्क्रीन पर उतरते हैं, वह इस पल को हाल के भारतीय सिनेमा के सबसे यादगार मोमेंट्स में से एक बना देता है। हैरानी की बात यह है कि इस आइकॉनिक पल के पीछे एक अरब हिप-हॉप आर्टिस्ट हैं, जिनका नाम सिनेमा की दुनिया में तेजी से चर्चित हो गया है।

क्या है ‘फा9ला’?

'फा9ला' एक हिप-हॉप ट्रैक है, जिसे खाड़ी देशों की खास 'खलीजी बीट्स' में बनाया गया है। इसे बहरीन के रैपर फ्लिपेराची ने गाया है। 2024 में रिलीज हुआ यह गाना पहले ही YouTube पर 7 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका था। 'धुरंधर' में संगीतकार शाश्वत सचदेव ने इसे अक्षय खन्ना के जबरदस्त इंट्रो के लिए चुना और यह चयन बिल्कुल सटीक साबित हुआ। फिल्म के रिलीज होते ही भारत में इस गाने को नया फैनबेस मिल गया। सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड बनने लगा, इंस्टाग्राम रील्स से लेकर यूट्यूब शॉर्ट्स तक हर जगह 'फा9ला' छा गया। इसके बाद जियो स्टूडियोज और रणवीर सिंह ने फिल्म वर्जन को आधिकारिक तौर पर ऑनलाइन जारी कर दिया। खुद रणवीर सिंह भी इस ट्रैक के फैन हैं, और उन्होंने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में इसका इस्तेमाल किया।

फ्लिपेराची कौन हैं?

फ्लिपेराची का असली नाम हुसाम असीम। वो बहरीन के बेहद लोकप्रिय रैपर हैं और अरब हिप-हॉप की उभरती हुई सबसे दमदार आवाजों में गिने जाते हैं। लास्ट एफएम के अनुसार उन्होंने 12 साल की उम्र में संगीत के लिए अपनी रुचि पहचानी और किशोरावस्था में अपनी रैप शैली विकसित की। 2003 में उन्होंने प्रोफेशनल सफर शुरू किया और तब से वे दुनिया भर के कई कलाकारों के साथ कोलैब कर चुके हैं। 2024 में उन्हें बेहरीन आर्टिस्ट ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। उनके कुछ हिट ट्रैक्स में 'ई ला', 'शिनो अल्कलाम हाथा', 'शुफा' और 'नायदा' शामिल हैं। अरब दुनिया में उनकी पहचान काफी मजबूत है और अब 'फा9ला' की वजह से भारतीय दर्शकों के बीच भी उनका नाम तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

फिल्म के बारे में

‘धुरंधर’ की बात करें तो आदित्य धर की फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे कलाकार महत्वपूर्ण किरदार निभाते हैं। भले ही फिल्म को क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यू मिले हों, लेकिन पब्लिक वर्ड-ऑफ-माउथ इसे लगातार आगे बढ़ा रहा है। ओपनिंग वीकेंड में ही 'धुरंधर' ने दुनियाभर में ₹152 करोड़ कमा लिए और अक्षय खन्ना की वायरल एंट्री इस सफलता का सबसे बड़ा आकर्षण बन गई है। कुल मिलाकर, 'फा9ला' और अक्षय का संयोजन इस साल सिनेमा प्रेमियों के लिए एक नया आइकॉनिक पल बनकर उभरा है, कुछ वैसा ही जैसा 'जमाल कुडू' ने पिछले साल किया था।

ये भी पढ़ें: कभी आंका गया कमतर, अब बना बॉलीवुड का शुक्राचार्य, 2025 में ऐसी चमकी किस्मत, रणवीर सिंह को कर गया चारों खाने चित

कसाई से कम नहीं था रहमान डकैत, अब इसी रोल में सनसनी बने 'धुरंधर' सुपरस्टार अक्षय खन्ना, फिर दिखाया खौफनाक मंजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन