1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कौन हैं कशिश कपूर और दिग्विजय सिंह राठी? जिन्होंने बिग बॉस 18 में ली वाइल्ड कार्ड एंट्री

कौन हैं कशिश कपूर और दिग्विजय सिंह राठी? जिन्होंने बिग बॉस 18 में ली वाइल्ड कार्ड एंट्री

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Nov 03, 2024 07:09 am IST,  Updated : Nov 03, 2024 07:51 am IST

Bigg Boss 18 Wild Card Entry: बिग बॉस 18 में बीते रोज वीकेंड के वार की धूम रही। सलमान खान ने बिग बॉस 18 के अंदर 2 कंटेस्टेंट्स की वाइल्ड कार्ड एंट्री दिलाई है। सलमान खान ने दिग्विजय राठी और कशिश कपूर को घर में एंट्री दिलाई है।

बिग बॉस 18- India TV Hindi
बिग बॉस 18 Image Source : INSTAGRAM

बिग बॉस 18 में बीते रोज वीकेंड का वार धमाकेदार रहा। दीपावली के उत्सव के साथ घर के कंटेस्टेंट्स ने जमकर धूम मचाई। साथ ही इस वीकेंड पर बिग बॉस 18 में 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हुई हैं। सलमान खान ने कशिश कपूर और दिग्विजय राठी की शो में वाइल्ज कार्ड एंट्री कराई है। दोनों ने स्टेज पर आते ही पहले दिन ही झगड़ा कर लिया। बिग बॉस के वीकेंड के वार में सलमान खान के साथ कंटेस्टेंट्स ने भी धूमधाम से दिवाली मनाई। इस दौरान घर के अंदर के लड़कों ने लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए डांस किया। साथ ही लड़कियों ने भी दीपावली पर अपनी अदाओं का जलवा दिखाया। सलमान खान के सामने सभी कंटेस्टेंट्स ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। 

कौन हैं बिग बॉस 18 की वाइल्ड कार्ड एंट्री

बिग बॉस 18 में कशिश कपूर और दिग्विजय राठी ने एंट्री ले ली है। एंट्री लेते ही सलमान खान ने दोनों का इंट्रो कराया। इसके बाद दोनों के बीच स्टेज पर ही विवाद छिड़ गया। कशिश कपूर रियालिटी शो की स्टार हैं और सोशल मीडिया पर जमकर पॉपुलर हैं। कशिश कपूर को स्प्लिट्सविला 15 शो से पॉपुलरिटी मिली थी। इस शो को सनी लियोनी ने होस्ट किया था। कशिश इस रियालिटी शो का हिस्सा रहीं और स्टार बन गईं। बिहार की रहने वाली कशिश कपूर काफी बोल्ड और रोमांटिक हैं। बिहार में मिस फैशन आइकॉन का अवॉर्ड भी कशिश कपूर जीत चुकी हैं। कशिश कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं और 6 लाख से ज्यादा लोग कशिश को फॉलो करते हैं। वहीं शो की दूसरी वाइल्ड कार्ड एंट्री दिग्विजय राठी की हुई। दिग्विजय राठी भी रियालिटी शो स्टार हैं। दिग्विजय राठी इससे पहले स्प्लिट्सविला और रोडीज जैसे शो में हिस्सा ले चुके हैं। इन दोनों शो में दिग्विजय राठी को काफी पॉपुलरिटी मिली थी। 

वाइल्ड कार्ड से परेशान हुए सलमान खान?

शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री सलमान खान ने कराई। जब कशिश कपूर और दिग्विजय राठी स्टेज पर आए तो आते ही झगड़ने लगे। दोनों ने एक दूसरे पर हमला बोलना शुरू कर दिया। इस झगड़े से वहीं मौजूद शो के होस्ट सलमान खान परेशान हो गए। दोनों को प्यार से समझाते हुए दोनों की घर में एंट्री दिलाई। दोनों घर के अंदर चले जाते हैं। बिग बॉस अपने बूम पर है। अब शो में 2 नए कंटेस्टेंट्स को वाइल्ड कार्ड एंट्री दिला दी है। इससे पहले शहजादा धामी को घर से बाहर कर दिया गया था। इससे पहले मुस्कान, नायरा और हेमा शर्मा का इविक्शन हो गया है। अब शहजादा भी बिग बॉस के घर से बाहर हो गए हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन