1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करिश्मा कपूर से पहले इस हसीना के पति थे संजय कपूर, रणबीर की भी रह चुकी हैं गर्लफ्रेंड, जानें क्यों लिया था तलाक?

करिश्मा कपूर से पहले इस हसीना के पति थे संजय कपूर, रणबीर की भी रह चुकी हैं गर्लफ्रेंड, जानें क्यों लिया था तलाक?

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jun 13, 2025 12:05 pm IST,  Updated : Jun 13, 2025 12:05 pm IST

संजय कपूर ने करिश्मा कपूर से दूसरी शादी रचाई थी। इससे पहले संजय बॉलीवुड की ही फैशन डिजाइनर नंदिना महतानी से शादी कर चुके थे और 4 साल बाद ही तलाक ले लिया था।

Sunjay kapur- India TV Hindi
संजय कपूर और नंदिता महतानी Image Source : INSTAGRAM

बिजनेसमैन संजय कपूर का बीते रोज हर्ट अटैक से निधन हो गया। संजय कपूर गुरुवार की शाम इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में घोड़े पर सवार होकर पोलो खेल रहे थे। इसी दौरान उन्हें हर्ट अटैक आया और जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। संजय कपूर ने अपनी जिंदगी में 3 शादियां की थीं और करिश्मा कपूर उनकी दूसरी पत्नी थीं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि करिश्मा कपूर की सबसे पहली पत्नी रहीं नंदिता महतानी बॉलीवुड एक्टर और करिश्मा के भाई रणबीर कपूर की रूमर्ड गर्लफ्रेंड भी रही हैं। संजय और नंदिता करीब 4 साल तक शादीशुदा जिंदगी जीते रहे और बाद में तलाक लेकर अपने रास्ते अलग कर लिए। 

पहली पत्नी से क्यों लिया था संजय कपूर ने तलाक?

संजय कपूर देश के जाने माने बिजनेसमैन थे और सोना कॉमस्टार नाम की ऑटोमोबाइल कंपनी के नॉन एग्जीक्यूटिव चेयरमैन थे। अपने पिता डॉक्टर सुरिंदर कपूर के बिजनेस को विदेशों तक फैलाने वाले संजय कपूर ने साल 1996 में शादी की थी। संजय कपूर और बॉलीवुड की फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी की मुलाकात लंदन में हुई थी। यहां शुरू हुई ये दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने 1996 में ही शादी रचा ली। हालांकि दोनों की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और 2000 में दोनों ने तलाक ले लिया। तलाक के बाद संजय कपूर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से दूसरी शादी की थी। हालांकि संजय और करिश्मा की शादी भी हमेशा के लिए नहीं टिक पाई और 2014 में दोनों अलग हो गए। साल 2016 में संजय और करिश्मा का आधिकारिक तलाक हो गया था। इसके बाद संजय ने साल 2017 में अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया सचदेव से तीसरी शादी की थी और 2018 में एक बेटे अजारियस को जन्म दिया था। 

रणबीर कपूर की रूमर्ड गर्लफ्रेंड रहीं नंदिता महतानी

बता दें कि नंदिता महतानी ने संजय कपूर के साथ शादी करने के 2 साल बाद ही ग्लैमर की दुनिया में बतौर फैशन डिजाइनर अपने करियर की शुरुआत की थी। कई साल तक संघर्ष करने के दौरान नंदिना ने यहां अपना नाम कमाया। इतना ही नहीं संजय से तलाक के बाद नंदिता के अफेयर के खूब चर्चे रहे। करिश्मा कपूर के ही चचेरे भाई रणबीर कपूर के साथ भी नंदिता के अफेयर के खूब चर्चे सुनने को मिले। हालांकि इसको लेकर दोनों ने कभी भी खुलकर बात नहीं की। रणबीर कपूर के साथ नंदिता का रूमर्ज रिलेशनशिप बॉलीवुड के 2 और हीरो के साथ भी देखने को मिला। जिसमें पहला नाम डिनो मौरिया का है। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया और ये दावा किया गया कि नंदिता और डिनो रिलेशनशिप में हैं। इसके बाद नंदिता की सगाई की खबरें भी बॉलीवुड के एक और हीरो विद्युत जामवाल के साथ भी रहीं। विद्युत जामवाल के साथ न केवल रिलेशनशिप की खबरें रहीं बल्कि दोनों की सगाई की भी खूब चर्चा रही। हालांकि कुछ समय बाद इस रिश्ते पर कोई अपडेट नहीं आया और फैन्स को विश्वास हो गया कि दोनों का रिश्ता खत्म हो गया है। अब नंदिता बॉलीवुड की टॉप फैशन डिजाइनर्स में गिनी जाती हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन