तमिल सिनेमा में एक नया सितारा उभर रहा है और वह अपने सुपरस्टार पिता की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है। विजय सेतुपति के बेटे सूर्या सेतुपति ने अपनी पहली फिल्म 'फीनिक्स' से बतौर लीड हीरो फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया है जो अनल अरासु द्वारा निर्देशित एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। सूर्या सेतुपति की डेब्यू फिल्म 4 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसे सभी से अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। इसी बीच, एक्टिंग को अलविदा कह चुके थलपति विजय ने भी इस मशहूर स्टार किड के काम की तारीफ। साथ ही उन्होंने फिल्म रिव्यू भी शेयर किया।
सूर्या सेतुपति कौन हैं?
भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्माता विजय सेतुपति के बेटे सूर्या सेतुपति ने फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया है। उन्होंने अनल अरासु द्वारा निर्देशित स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा 'फीनिक्स' से अपने अभिनय की शुरुआत की है। सूर्या सेतुपति 20 साल के हैं। बचपन से ही वह सिनेमा में करियर बनाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ एक्शन और स्टंट भी सिखा है। इससे पहले, सूर्या ने 2015 में तमिल फिल्म 'नानुम राउडी धान' से अपने अभिनय की शुरुआत की थी, जिसे विग्नेश शिवन ने लिखा और निर्देशित किया था। धनुष द्वारा अपने वंडरबार फिल्म्स के तहत निर्मित, रोमांटिक एक्शन कॉमेडी फिल्म में युवा खिलाड़ी ने अपने पिता विजय के किरदार पांडिचेरी 'पांडी' पांडियन के यंग रोल का अभिनय किया था। इसके बाद, सूर्या 2019 की एक्शन थ्रिलर 'सिंधुबाध' में सहायक भूमिका में भी दिखाई दिए, जिसमें उनके पिता मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा, सेतुपति के बेटे ने विजय की क्राइम एक्शन फिल्म 'विदुथलाई' के दोनों भागों में कैमियो भूमिका निभाई थी।
थलपति विजय ने की मशहूर स्टार किड की तारीफ
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, फीनिक्स के निर्देशक और लोकप्रिय स्टंट कोरियोग्राफर, 'एएनएल' अरासु ने विजय और सूर्या के साथ एक तस्वीर शेयर की। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कहा, 'बहुत प्यारा! थलपति विजय सर द्वारा #फीनिक्स देखने और रिव्यू देकर हमे खुश कर दिया। उन्होंने अपने शब्दों से खुशी का माहौल बना दिया है! फीनिक्स अब आग की तरह फैल रही है।' उसी तस्वीर को फिर से शेयर करते हुए, सूर्या विजय सेतुपति भावुक हो गए और उन्होंने लिखा, 'धन्यवाद विजय सर। रिव्यू, मेरी तारीफ करने और शाबाशी देने के लिए। मैंने हमेशा आपकी ओर देखा है और इस यात्रा में आपका समर्थन महसूस करना कुछ ऐसा है जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा।'