1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नील नितिन मुकेश का नाम किसने रखा और क्यों? लता मंगेशकर से जुड़ी है इसकी दिलचस्प कहानी

नील नितिन मुकेश का नाम किसने रखा और क्यों? लता मंगेशकर से जुड़ी है इसकी दिलचस्प कहानी

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jan 15, 2026 06:00 am IST,  Updated : Jan 15, 2026 06:00 am IST

नील नितिन मुकेश बॉलीवुड के उन स्टार्स में से हैं, जिन्हें अपने लुक्स के चलते दर्शकों से बहुत देर से एक्सेप्टेंस मिला। गुड लुक्स के बाद भी नील नितिन मुकेश फिल्मों में हीरो से ज्यादा विलेन बनकर छाए। चलिए नील नितिन मुकेश के फिल्मी सफर पर एक नजर डालते हैं।

neil nitin mukesh- India TV Hindi
नील नितिन मुकेश। Image Source : INSTAGRAM/@NEILNITINMUKESH

गोरा-चिट्टा रंग, शानदार कद-काठी और हैंडसम लुक फिर भी नील नितिन मुकेश को फिल्मी दुनिया में अपने लिए जगह बनाने में काफी समय लगा। शुरुआत में दर्शकों ने उन्हें ज्यादा पसंद किया, लेकिन जब उन्होंने बड़े पर्दे पर विलेन बनकर अपना खूंखार अवतार दिखाया तो हर कोई उनके अभिनय का कायल हो गया। विलेन बने नील की स्क्रीन प्रेजेंस और दमदार अभिनय ने उन्हें इंडस्ट्री का एक नया खलनायक बना दिया। आज 15 जुलाई को नील नितिन मुकेश अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं, इस मौके पर आपको उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं और साथ ही उनके नामकरण की भी कहानी बताते हैं, जो स्वर कोकिला लता मंगेशकर से जुड़ी है।

चाइल्ड एक्टर के तौर पर किया था डेब्यू

नील नितिन मुकेश ने बहुत ही कम उम्र में अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर दी थी। वह  बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक नामी खानदान से ताल्लुक रखते हैं। नील दिग्गज सिंगर मुकेश के पोते और सिंगर नितिन मुकेश के बेटे हैं। उनका नाम भी अपने दादा और पिता के नाम पर का मिश्रण है। नील अपने नाम के आगे पिता और दादा का नाम लगाते हैं। नील ने बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की फिल्म से अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा था।

क्या है नाम के पीछे की कहानी?

नील नितिन मुकेश को उनका नाम चांद पर उतरने वाले सबसे पहले व्यक्ति नील आर्मस्ट्रांग के नाम से मिला है। स्वर कोकिला लता मंगेशकर, उनके दादा को अपना भाई मानती थीं और अक्सर उनके साथ काम करती थीं। ऐसे में मुकेश ने अपने पोते का नाम रखने की जिम्मेदारी अपनी मुंहबोली बहन यानी लता मंगेशकर दी और इसीलिए उनका नाम लता मंगेशकर ने रखा था। उन्होंने चांद पर जाने वाले पहले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग के नाम पर नील का नाम रखा था।

असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया

नील नितिन मुकेश ने सिर्फ चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर ही नहीं, बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया। फिर उन्होंने 'जॉनी गद्दार' से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया, जो 2007 में रिलीज हुई। उन्होंने अपने करियर में करीब 19 फिल्मों में काम किया, जिनमें से कुछ में सपोर्टिंग तो कुछ में निगेटिव भूमिका में दिखाई दिए। उन्होंने 'प्लेयर्स', 'वजीर', 'गोलमाल अगेन' और 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी फिल्मों में निगेटिव भूमिका निभाई और दर्शकों के दिल जीते।

ये भी पढ़ेंः पहली फिल्म से काटा गदर, 4 साल में ही चमक-दमक से मोह हुआ भंग, एक्टिंग छोड़ टीचर बनी साउथ की 'राक्षसी'

'कांतारा' के चलते मुश्किल में 'राहु-केतु'? सेंसर बोर्ड ने फिल्म के इस हिस्से पर जताई नाराजगी, दिए बदलाव के निर्देश

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन