1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मौनी रॉय-सूरज नांबियार के तलाक में घुन की तरह पिसीं दिशा पाटनी, लोग कह रहे 'कबाब में हड्डी', क्या है वजह?

मौनी रॉय-सूरज नांबियार के तलाक में घुन की तरह पिसीं दिशा पाटनी, लोग कह रहे 'कबाब में हड्डी', क्या है वजह?

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 16, 2026 02:20 pm IST,  Updated : May 16, 2026 02:20 pm IST

मौनी रॉय पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने और सूरज नांबियार के तलाक का ऐलान किया है और अब इस ऐलान के बाद एक्ट्रेस दिशा पाटनी ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं।

mouni roy- India TV Hindi
मौनी रॉय-सूरज नांबियार के तलाक के बाद ट्रोल्स के निशाने पर दिशा पाटनी। Image Source : INSTAGRAM/@IMOUNIROY

मौनी रॉय ने 14 मई, गुरुवार को ही अपने तलाक का आधिकारिक ऐलान किया है। दोनों के रिश्ते में दरार होने की चर्चा तब तेज हुई, जब सोशल मीडिया यूजर्स ने देखा कि मौनी और सूरज इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे हैं। इसके बाद से लगातार मौनी के तलाक की चर्चा थी, जिस पर एक्ट्रेस ने खुद ही मुहर लगा दी। मौनी और सूरज नांबियार ने एक ज्वॉइंट स्टेटमेंट जारी करते हुए इसका ऐलान किया। वहीं तलाक के बाद मौनी ने फिर इंस्टाग्राम पर सूरज नांबियार को फॉलो करना शुरू कर दिया है। मगर मौनी और सूरज के तलाक के बाद से ही सोशल मीडिया पर दिशा पाटनी भी ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं और लोग उन्हें 'होम ब्रेकर' का टैग दे रहे हैं। ऐसा क्यों, चलिए जानते हैं।

दिशा पाटनी क्यों हो रही हैं ट्रोल?

मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार के तलाक के बाद दिशा पटानी अचानक ऑनलाइन ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। मौनी और सूरज ने स्टेटमेंट जारी करते हुए अपने अलग होने की पुष्टि की, जिसके बाद यूजर्स ने दिशा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक्ट्रेस की ट्रोलिंग तब शुरू हुई, जब यूजर्स ने दावा किया कि दिशा ने भी इंस्टाग्राम पर सूरज नांबियार को अनफॉलो कर दिया है। ये तब हुआ, जब मौनी और सूरजके तलाक के रूमर्स ऑनलाइन तेजी से फैलने लगे। इसी के साथ गॉसिप और रेडिट थ्रेड्स की भी शुरुआत हो गई, कुछ ने बिना किसी सबूत के दिशा को मौनी और सूरज नांबियार के तलाक से जोड़ना शुरू कर दिया और उन्हें निशाने पर लेने लगे।

दिशा के पीछे पड़े ट्रोल?

दिशा पाटनी के हालिया पोस्ट्स पर यूजर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक पर कमेंट करते हुए यूजर ने लिखा- 'करा दी ना मौनी और सूरज की लड़ाई।' एक अन्य ने लिखा- 'आपने सूरज को अनफॉलो क्यों किया?' वहीं एक पूछता है- 'मौनी और सूरज के बीच क्या हुआ है?' एक ने लिखा- 'करा दिया ना मौनी का डिवोर्स, आपकी संगत में रह के मौनी रॉय का डिवोर्स हो गया।' वहीं कई ने 'होम ब्रेकर' कहते हुए एक्ट्रेस को निशाने पर लिया।

बेस्ट फ्रेंड हैं मौनी रॉय और दिशा पाटनी

बता दें, मौनी रॉय और दिशा पाटनी काफी अच्छी सहेलियां हैं। ये दोनों अभिनेत्रियां अक्सर साथ में वेकेशन के लिए जाती हैं और एक-दूसरे की इंस्टाग्राम पोस्ट में अक्सर नजर आती हैं। यही नहीं अक्सर पार्टियों और कार्यक्रमों में साथ भी दोनों साथ-साथ देखी जाती हैं। दोनों की इसी दोस्ती के चलते अब सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने दिशा से जुड़े चुटकुले, मीम्स और बेसलेस थ्योरी फैलाना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ेंः देश की सबसे पॉपुलर सीरीज, IMDb रेटिंग है 9+, एक बार देखना शुरू किया तो आखिरी एपिसोड तक नहीं लेंगे दम

IIT रुड़की से पढ़ा 'बंद दरवाजा' का खूंखार शैतान, दुर्लभ बीमारी ने बिगाड़ी सूरत, आमिर खान की महाफ्लॉप में आया था नजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन