1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. International Women’s Day 2026: हीरो की हेकड़ी निकाल हीरोइन ने अपने नाम की थी फिल्म, IMDB पर मिली 7.7 रेटिंग, 5 फिल्म फेयर भी जीते

International Women’s Day 2026: हीरो की हेकड़ी निकाल हीरोइन ने अपने नाम की थी फिल्म, IMDB पर मिली 7.7 रेटिंग, 5 फिल्म फेयर भी जीते

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Mar 08, 2026 12:04 pm IST,  Updated : Mar 08, 2026 12:04 pm IST

आज इंटरनेशनल वूमन्स डे 2026 के खास मौके पर हम आपको बताते है एक ऐसी फिल्म जिसमें हीरोइन ने ऐसा कमाल किया था कि अवॉर्ड्स की झड़ी लग गई थी।

Raazi- India TV Hindi
राजी Image Source : IMAGE SOURCE-IMDB

आज दुनियाभर में विश्व महिला दिवस मनाया जा रहा है और सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा है। इस खास दिन की जड़ें 109 साल पुराने एक विश्व युद्ध से जुड़ी है, जब 1917 में महिलाओं ने विश्व युद्ध प्रथम के दिनों फैली भुखमरी के समय खुद के खाने के लिए कपड़ा फैक्ट्रियों में रोजगार के लिए हड़ताल शुरू की थी। इसके बाद 1922 में 8 मार्च को इंटरनेशनल वूमन्स डे के तौर पर मनाया जाने लगा। आज महिलाओं के इस खास दिन पर हम आपको बताते हैं एक ऐसी फिल्म जिसका असल हीरो उसकी हीरोइन रही थी। इस महिला ने अपने देश के लिए बर कुर्बानी देने की हिम्मत दिखाई थी और पाकिस्तान में जाकर जासूसी की थी। हम बात कर रहे हैं फिल्म राजी की जो रिलीज हुई थी 2018 में। 

आलिया भट्ट ने किया था कमाल

डायरेक्टर मेघना गुलजार ने फिल्म राजी को बनाया था और इसमें आलिया भट्ट को लीड रोल में कास्ट किया गया था। फिल्म की कहानी बहुत सीधी और सरल है, एक लड़की है जिसका नाम है सहमत वो कॉलेज में पढ़ती है। स्वभाव से चुलबुली और आर्मी परिवार में जन्मी सहमत के दादा फ्रीडम फाइटर थे और उसके पिता हिदायत खान पाकिस्तान सरकार में भारत के जासूस थे। हिदायत खान अपनी 20 साल की बेटी सहमत से भी यही चाहते हैं कि वो भी अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाए और अपने देश के लिए जासूसी की जिम्मेदारी संभाले। बस इसके बाद सहमत का कॉलेज छुड़वाकर ट्रेनिंग शुरू कराई जाती है। रॉ के एक ऑफिसर खालिद मीर (जयदीप अहलावत) ट्रेनिंग शुरू कर देते हैं और इसके बाद सहमत की इकबाल सैयद से शादी करा दी जाती है जो पाकिस्तानी सेना में अधिकारी है और उसके ब्रिगेडियर हैं। बस शादी के बाद सहमत की जासूसी शुरू हो जाती है लेकिन उसे इकबाल सैयद (विक्की कौशल) से प्यार हो जाता है और यहीं से चीजें बदलने लगती हैं। 

अवॉर्ड्स की लगा दी थी झड़ी

मेघना गुलजार की इस फिल्म ने अवॉर्ड्स की झड़ी लगा दी थी और कुल मिलाकर 30 से ज्यादा खिताब अपने नाम किए थे। इतना ही नहीं 5 आईफा अवॉर्ड भी राजी ने जीते थे और 10 से ज्यादा नॉमिनेशन भी मिले थे। मेघना गुलजार को बेस्ट डायरेक्टर का फिल्म फेयर अवॉर्ड दिया गया था और आलिया ने भी बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम किया था। अरिजीत सिंह को भी बेस्ट सिंगर का खिताब मिला था और दिलबरो गाने के लिए गुलजार को भी बेस्ट लिरिसिस्ट का खिताब दिया गया था। आलिया भट्ट ने दमदार एक्टिंग कर सभी का दिल जीत लिया था। आज वूमन्स डे के लिए भी ये फिल्म काफी खास है जो ये संदेश देती है कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं और अगर वे ठान लें असंभव लक्ष्यों को भी हासिल कर सकती हैं। 

ये भी पढ़ें- T 20 World Cup Final 2026: फाल्गुनी पाठक से लेकर सुखबीर तक सुपरहिट सिंगर्स की आवाज से गूंजेगा स्टेडियम

फिनलैंड के राष्ट्रपति से पहले भारत के दिग्गजों को भी भा चुकी है धुरंधर, बंगाल के सांसद ने भी खूब तारीफ की

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन