बॅालीविड के एक्टर और एक्ट्रेसेज के हमशक्ल का होना आम है। आपको हर स्टार्स के हमशक्ल देखने को मिल जाएंगे। बात चाहे पूर्व 'मिस वर्ल्ड' एश्वर्या राय बच्चन की करे या फिर आलिया, कटरीना, अमिताभ बच्चन और सलमान खान की इन सभी सुपरस्टार्स के हमशक्ल दुनिया में मौजूद हैं। वहीं इस लिस्ट में अब बॅालीवुड के किंग खान यानि की शाहरुख खान का नाम भी शामिल हो गया है।हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक आदमी हूबहू किंग खान की तरह ही दिख रहा है। एक बार को तो आप शाहरुख खान के इस डुप्लीकेट को देखकर धोखा खा जाएंगी कि सामने नजर आ रहा ये शख्स वाकई शाहरुख खान है या कोई और है।
दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान के हमशक्ल एयरपोर्ट पर चेंकिग करावते हुए दिख रहे है। इस वीडियो में दिख रहे शख्स को देखकर आपको भी ये लग सकता है कि शायद इसमें शाहरुख खान ही नजर आ रहे हैं। ठीक ऐसा ही एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों को भी यही लगा कि ये शाहरुख खान ही है। तभी तो देखिए किस तरह शाहरुख खान के हमशक्ल को देखने के लिए वहां लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। कई लोग तो उनके साथ सेल्फी भी लेने लगे। इस शख्स का हेयरकट से लेकर हाइट और बाॅडी तक हूबहू शाहरुख खान की तरह ही नजर आ रहा है। इतना ही नहीं एयरपोर्ट पर ये शख्स शाहरुख खान की तरह बाहें फैलाए भी नजर आ रहा हैं। जिसे देखकर वहां मौजूद हर कोई यही सोच रहा है कि ये शाहरुख खान हैं। लेकिन आपको बता दें कि यह शाहरपख खान नहीं बल्कि उनके हमशक्ल हैं। जानिए कौन हैं वो जो हूबूहू शाहरुख खान के जैसे दिखते हैं।
बता दें कि शाहरुख खान की तरह दिखने वाले इस शख्स का नाम इब्राहिम कादरी है। इब्राहिम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर ही इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान के गाने और डाॅयलाग पर वीडियो बनाकर शेयर करते रहते हैं।जिसके चलते वह काफी फेमस हो गए हैं। इब्राहिम के इंस्टाग्राम पर 1 मिलीयन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
इब्राहिम कादरी साल 2017 तक गुजरात के जूनागढ़ की दीवारों और होर्डिंग्स पर पेंट किया करते थे। हालांकि शाहरुख खान से शक्ल मिलने के कारण वह काफी फेमस हो गए और आज वह देश विदेश की यात्रा करते हैं। यहां तक कि शाहरुख खान के चेहरे के चलते वह कई स्टेज शोज भी करते हैं। इसके साथ ही इब्राहिम की वीडियोज और पोस्ट भी अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।
इसे भी पढ़ेंः
IFFI 2023 के मंच पर भावुक हुए सनी देओल, जानिए आखिर क्यों सबके सामने एक्टर की आंखों से बहने लगे आंसू
रिलीज से पहले मुसीबत में घिरी साउथ स्टार ममूटी और ज्योतिका की फिल्म 'कैथल', जानिए क्या है वजह
कार्तिक आर्यन क्यों छीन रहे हैं अक्षय कुमार की फिल्में? जानिए इस सवाल पर क्या था एक्टर का जवाब
संपादक की पसंद