1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दिल से बुरा लगता है भाई' के लिए मशहूर यूट्यूबर देवराज पटेल नहीं रहे, उनके ये वीडियोज हुए थे वायरल

'दिल से बुरा लगता है भाई' के लिए मशहूर यूट्यूबर देवराज पटेल नहीं रहे, उनके ये वीडियोज हुए थे वायरल

 Published : Jun 26, 2023 07:21 pm IST,  Updated : Jun 26, 2023 09:40 pm IST

छत्तीसगढ़ के मशहूर यूट्यूबर देवराज पटेल का निधन हो गया है। बता दें वह दिल से बुरा लगता है भाई लाइन के लिए फेमस थें।

twitter- India TV Hindi
मशहूर यूट्यूबर देवराज पटेल का निधन Image Source : TWITTER

'दिल से बुरा लगता है भाई' ये मशहूर लाइन तो आपने यूट्यूबर देवराज पटेल के मुंह से सुनी ही होगी। बता दें छत्तीसगढ़ के मशहूर कॉमेडी यूट्यूबर देवराज पटेल का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार एक सड़क हादसे के दौरान उनकी जान चले गई। देवराज पटेल का रायपुर के लाभांडी के पास एक्सीडेंट हो गया था। 

Satyaprem Ki Katha का 'पसूरी नू' हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज से बनाया खास

सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुख

देवराज पटेल के निधन से उनके फैंस के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को भी काफी दुख हुआ है, उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “दिल से बुरा लगता है से करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए। इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है। ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुःख सहने की शक्ति दे. ओम् शांति।”

Gadar-2 के लिए तारा सिंह के बेटे ने सीखी नई भाषा, जानिए क्यों सीखनी पड़ी ये लैंग्वेज

Shah Rukh Khan से एक फैन ने पूछा-'जवान' देखने पट्टी बांध के थिएटर जाना है क्या? एक्टर ने कहा जवानी के जोश...

तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी ठोकर

बता दें देवराज पटेल छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में रहते थे। देवराज पटेल की बाईक को तेज रफ़्तार ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी जिस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ये हादसा रायपुर के तेलीबांधा थाने के लाभांडी इलाक़े में हादसा हुआ। देवराज पटेल की मौत से बहुत लोगों को झटका लगा है। 

Avneet Kaur के बाद खुद से 19 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ नजर आएंगे नवाजुद्दीन, इस गाने में करेंगे रोमांस

मैं और दूसर मोर कका

देवराज पटेल की कॉमेडी के फैन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी हो गए थे। देवराज के वीडियोज देखने के बाद सीएम ने उन्हें घर पर बुलाया था। साथ ही देवराज से अलग से मुलाक़ात भी की थी। उस समय का वीडियो तब बेहद चर्चित था जिसमें देवराज ने सीएम भूपेश को दिखाते हुए कहा था - “छत्तीसगढ़ में दो ही लोग चर्चित हैं एक तो मैं और दूसर मोर कका।” 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन