1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हेजल कीच और युवराज सिंह बने पैरेंट्स, घर आया नन्हा मेहमान

हेजल कीच और युवराज सिंह बने पैरेंट्स, घर आया नन्हा मेहमान

 Published : Jan 26, 2022 01:45 pm IST,  Updated : Jan 26, 2022 01:45 pm IST

हेजल और युवराज ने 30 नवंबर 2016 को शादी के बंधन में बंधे थे। कपल ने सिख और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी।

हेजल कीच और युवराज...- India TV Hindi
हेजल कीच और युवराज सिंह Image Source : INST/YUVISOFFICIAL

बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह माता पिता बन गए हैं। हेजल ने बेटे को जन्म दिया है। कपल ने इसकी जानकारी 25 जनवरी की रात अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी।

युवराज सिंह ने ट्विटर पर लिखा, 'हमारे सभी फैंस, परिवार और दोस्तों, हमें इस खबर को शेयर करते हुए काफी खुशी हो रही है कि भगवान ने हमें बेवी ब्वॉय का आशीर्वाद दिया है। हम ईश्वर को इस तोहफे के लिए शुक्रिया अदा करते हैं और उम्मीद करते हैं कि हमारी निजता का ख्याल रखा जाएगा क्योंकि हमने नन्ही सी जान का इस दुनिया में स्वागत कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसी मैसेज को पोस्ट किया है।

हेजल और युवराज ने 30 नवंबर 2016 को शादी के बंधन में बंधे थे। कपल ने सिख और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी। गुरुद्वारे में शादी करने के बाद गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। युवराज सिंह और हेजल की लव स्टोरी भी बेहद खास थी। युवराज ने पहली मुलाकात में हेजल को हाय बोला था और कॉफी की पेशकश की थी। इस बात का खुलासा उन्होंने एक मशहूर टीवी कॉमेडी शो में किया। 

युवराज जहां भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी रह चुके हैं और 2014 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के बेहद अहम सदस्य थे वहीं हेजल कीच फिल्मों में दिख चुकी हैं। वहीं हेजल कीच ने विज्ञापन से अपने करियर की शुरुआती की थी। वह सलमान खान अभिनीत फिल्म बॉडीगार्ड में भी नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने करीना कपूर की दोस्त का रोल निभाया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन