1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पति ने खुलेआम लड़ाया इश्क, फिर भी सब कुछ सहती रही एक्ट्रेस, अब बेटे ने बताया क्यों नहीं दिया तलाक

पति ने खुलेआम लड़ाया इश्क, फिर भी सब कुछ सहती रही एक्ट्रेस, अब बेटे ने बताया क्यों नहीं दिया तलाक

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : May 28, 2025 07:03 pm IST,  Updated : May 28, 2025 07:03 pm IST

बॉलीवुड हीरो सूरज पंचोली ने हाल ही में अपने पेरेंट्स के रिश्ते पर खुलकर बात की है। साथ ही बताया कि अफेयर्स के बाद भी उनकी मां ने पिता को तलाक क्यों नहीं दिया।

Aditya Pancholi- India TV Hindi
आदित्य पंचोली Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीना वहाब और अपने समय के स्टार रहे आदित्य पंचोली की जिंदगी काफी मुश्किलों से भरी रही है। आदित्य पंचोली की जिंदगी में अफेयर्स की खबरों ने खूब जगह बनाई। जरीना वहाब भी अपने पति के काले कारनामों को खुली आंखों से देखती रहीं लेकिन मुंह से उफ्फ तक नहीं किया। इतना ही नहीं स्ट्रॉन्ग, सफल और इंडिपेंडेंट वूमन होने के बाद भी जरीना वहाब ने अपने पति आदित्य पंचोली को तलाक नहीं दिया। हालांकि शादी के बाद भी आदित्य पंचोली के एक्सट्रामैरिटल अफेयर्स की खबरें खूब सुर्खियां बटोरती रहीं। अब जरीना वहाब के बेटे और बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचोली ने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है। जिसमें सूरज पंचोली ने बताया कि क्यों उनकी मां ने धोखा मिलने के बाद भी अपने पति का साथ नहीं छोड़ा। 

सूरज पंचोली ने बताई मजबूत रिश्ते की वजह

हिंदी रश के साथ हाल ही में बातचीत में, सूराज ने कहा, 'मैं अपने पिता की तरह पिता बनना पसंद करूंगा, और मैं अपनी मां की तरह एक साथी बनना पसंद करूंगा। वह (मां) पूरे परिवार को एक साथ रखती है, और वह वास्तव में हमारी वजह से बहुत कुछ झेल चुकी है। मैंने उसे कभी टूटते नहीं देखा। उसने कभी किसी चीज के बारे में शिकायत नहीं की, वह अपना पैसा खुद कमा रही है, उसने कभी मेरे पिता से एक रुपया भी नहीं लिया। मां 16 साल की उम्र से अभिनय कर रही है, अब वह लगभग 65 वर्ष की है। वह अपने दम पर बनी है। उसके अपने चार घर हैं। अगर वह छोड़ना चाहती तो बहुत पहले ही ऐसा कर सकती थी। कई बार, महिलाएं इसलिए नहीं छोड़तीं क्योंकि उनके पास बैकअप नहीं होता, उसके पास हैदराबाद जाने का रास्ता था, उसका बांद्रा में भी घर है। बांद्रा में उसकी मां का घर है। उसकी चार बहनें हैं, उनमें से एक अमेरिका में है। उसके चार भाई हैं। वह कभी भी जा सकती थी, लेकिन रहना उसका अपना फैसला है। मैं उनकी व्यवस्था का न्याय नहीं कर सकता।'

पिता के साथ बेटे का भी नाम उछला?

बता दें कि पिछले कुछ सालों में आदित्य पंचोली का नाम फिल्म इंडस्ट्री की कई महिलाओं के साथ जुड़ चुका है। उनके सबसे चर्चित अफेयर में अभिनेत्री कंगना रनौत और अभिनेता कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी के साथ अफेयर शामिल हैं। हाल ही में नयनदीप रक्षित को दिए गए एक इंटरव्यू में जरीना ने कहा था, 'जब मैं अफेयर की अफवाहें पढ़ती थी तो मुझे थोड़ा बुरा लगता था, लेकिन फिर मैं उन पर हंसती भी थी।' हालांकि आदित्य पंचोली के साथ ही उनके बेटे सूरज पंचोली भी जिया खान मर्डर केस में उलझ गए थे। इसकी सूरज को भी भारी कीमत चुकानी पड़ी और करियर में उतनी संतुष्टि नहीं मिली जितनी के वे हकदार थे। हालांकि अब सूरज भी इस मामले में पूरी तरह वरी हो गए हैं और इन दिनों फिल्मों में वापसी की तैयारी कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन