1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. Aladdin Box Office Collection: विल स्मिथ की फिल्म 'अलादीन' पहले वीकेंड 10 करोड़ डॉलर की कमाई की

Aladdin Box Office Collection: विल स्मिथ की फिल्म 'अलादीन' पहले वीकेंड 10 करोड़ डॉलर की कमाई की

 Published : May 27, 2019 05:47 pm IST,  Updated : May 27, 2019 05:47 pm IST

लाइव एक्शन फिल्म 'अलादीन' ने अमेरिका में अपने चार दिवसीय शुरूआती सप्ताहांत में लगभग 10.9 करोड़ डॉलर की कमाई की है।

Aladdin Box Office Collection- India TV Hindi
Aladdin Box Office Collection

लॉस एंजेलिस: लाइव एक्शन फिल्म 'अलादीन' ने अमेरिका में चार दिन के वीकेंड में लगभग 10.9 करोड़ डॉलर यानी करीब 70 करोड़ रुपये  की कमाई कर ली है। इस डिजनी म्यूजिकल फैंटसी फिल्म को मेमोरियल डे के मौके पर रिलीज किया गया। वैरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म को 4,476 नॉर्थ अमेरिकन थिएटर में रिलीज किया गया। इसमें विल स्मिथ और मेना मसूद जैसे कलाकार हैं। 

गाय रिची इसके निर्देशक हैं। फिल्म में स्मिथ, जिनी के किरदार को निभा रहे हैं जिसे अब तक रॉबिन विलियम्स ने निभाया है और मसूद फिल्म में अलादीन की भूमिका में हैं। नाओमी स्कॉट फिल्म में जैस्मीन के किरदार में हैं और इसके अलावा मारवान केंजारी, नावीद नेगवान, नसीम प्रेडड और बिली मैग्यूसन जैसे कलाकार भी फिल्म में शामिल हैं।

जॉन अगस्त के साथ मिलकर रिची ने इसकी स्क्रिप्ट को लिखा है और डैन लिन व जोनाथन ईरिच ने इसके निर्माता हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन