1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. गेम शो जियोपाोर्डी के फेमस होस्ट एलेक्स ट्रेबेक का 80 साल की उम्र में निधन

गेम शो जियोपाोर्डी के फेमस होस्ट एलेक्स ट्रेबेक का 80 साल की उम्र में निधन

 Published : Nov 09, 2020 07:59 am IST,  Updated : Nov 09, 2020 07:59 am IST

अमेरिका का लोकप्रिय गेम शो 'जियोपार्डी के मेजबान एलेक्स ट्रेबेक का रविवार की सुबह 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

गेम शो जियोपाोर्डी के फेमस होस्ट एलेक्स ट्रेबेक का 80 साल की उम्र में निधन- India TV Hindi
गेम शो जियोपाोर्डी के फेमस होस्ट एलेक्स ट्रेबेक का 80 साल की उम्र में निधन Image Source : INSTAGRAM/ALEXTREBEK

अमेरिका का लोकप्रिय गेम शो 'जियोपार्डी के मेजबान एलेक्स ट्रेबेक का रविवार की सुबह 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। आपको बता दें कि वह कुछ समय से  अग्नाशय के कैंसर से पीड़ित थे। जियोपार्डी गेम शो ने इस बात की  पुष्टि की।

जियोपाोर्डी नाम के ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया। जिसमें लिखा, 'दुख की बात है कि एलेक्स ट्रेबेक का आज रविवार सुबह उनके घर पर निधन हो गया। इनका परिवार और दोस्तों से घिरे हुए थे। '

द हिल के अनुसार साल 2019 में एलेक्स को अग्नाशय कैंसर के बारे में पता चला था। इस बारे में ट्रेबेक ने कहा था कि हर साल सयुक्त राज्य अमेरिका 50 हजार लोगों की तरह मुझे भी अग्नाशय कैंसर स्टेज 4 का पता चला। 

ट्रेबेक  का कैंसर ट्रीटमेंट  के दौरान भी  गेम शो बंद नहीं किया। इसके साथ ही पिछले साल गर्मियों में 36 वें सीजन की मेजबानी करने के लिए लौट आए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन