फ़िल्म सिस्टर कोड अभी रिलीज़ नही हुई है लेकिन ऐंबर रोज़ की अंग दिखाऊ तस्वीरों की वजह से ये ख़ूब चर्चा में है।
हाल ही में इस फिल्म के सेक्स सीन की कुछ और तस्वीरें रिलीज़ की गई हैं जिसमें ऐंबर के जिस्म की काफी नुमाइश है। लेकिन इससे ऐंबर को कोई फ़र्क नहीं पड़ा बल्कि उन्होंने अपनी एक सेल्फ़ी इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपने चाहने वालों को कह दिया गुड मॉर्निंग।

31 साल की ऐंबर रोज़ अपने अभिनय की बजाय ऊटपटांग कपड़ों के लिए ज़्यादा जानी जाती हैं। फ़िल्म की तस्वीरों को देखकर लगता है कि उनकी इमेज पर फिलहाल कोई फ़र्क नहीं पड़ेगा।

सिस्टर कोड तीन भाई-बहनों की कहानी जो आपस में लड़ाई झगड़ा करते रहते हैं। कहानी में प्रेम, कामुकता और त्रासदी भी है। ऐंबर का किरदार लिंगरी लाइन लॉंच करके फिल्म के हीरो मार्कस पॉल को एक सेक्स टेप के ज़रिए ब्लैकमेल करने की कोशिश करता है।

सीन में बिस्तर पर ऐंबर और मार्कस के काफी अंतरंग सीन हैं।
इन सेक्सी सीन के बवजूद ये एक कॉमेडी फ़िल्म है जो अमरीका में 8 मई को रिलीज़ होगी।