1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. अमेरिकी अभिनेता जॉन पी. कोनेल का निधन

अमेरिकी अभिनेता जॉन पी. कोनेल का निधन

 Written By: IANS
 Published : Sep 12, 2015 01:56 pm IST,  Updated : Sep 12, 2015 01:56 pm IST

लॉस एंजेलिस: वयोवृद्ध अमेरिकी टेलीविजन एवं मंच अभिनेता जॉन पी. कोनेल नहीं रहे। उन्हें टेलीविजन धारावाहिक 'यंग डा. मेलोन' के लिए जाना जाता है। एक वेबसाइट के अनुसार 91 वर्षीय कोनेल टेलीविजन लेखक, नाटककार और

अमेरिकी अभिनेता जॉन...- India TV Hindi
अमेरिकी अभिनेता जॉन पी. कोनेल का निधन

लॉस एंजेलिस: वयोवृद्ध अमेरिकी टेलीविजन एवं मंच अभिनेता जॉन पी. कोनेल नहीं रहे। उन्हें टेलीविजन धारावाहिक 'यंग डा. मेलोन' के लिए जाना जाता है। एक वेबसाइट के अनुसार 91 वर्षीय कोनेल टेलीविजन लेखक, नाटककार और वॉइसकवर कलाकार थे। उन्होंने गुरुवार को वुडलैंड हिल्स स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली।

फिलाडेल्फिया में जन्मे कोनेल ने अभिनय की शुरुआत ब्रॉडवे थिएटर में 'टाइम लिमिट', 'अंकल विली' और राष्ट्रीय कंपनी के 'पिकनिक' से की।

उन्होंने 'स्टूडियो वन इन हॉलीवुड', 'क्राफ्ट थिएटर', 'यू आर देअर' और 'गुडईयर प्लेहाउस' सहित अन्य लाइव टेलीविजन प्रसारणों में भी काम किया।

कोनेल के परिवार में पत्नी मिला, बेटे जॉन वी. कोनेल, बेटी कैथी कोनेल, दामाद डेरिल एंडरसन और नातिन टिर्नी एंडरसन है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन