1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. रैपर कान्ये वेस्ट के एक वीडियो से सोशल मीडिया पर मचा हंगामा, पढ़िए पूरी खबर

रैपर कान्ये वेस्ट के एक वीडियो से सोशल मीडिया पर मचा हंगामा, पढ़िए पूरी खबर

 Published : Sep 17, 2020 12:09 pm IST,  Updated : Sep 17, 2020 12:11 pm IST

अमेरिकन रैपर कान्ये वेस्ट ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बाद से सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है।

kanye west- India TV Hindi
कान्ये वेस्ट Image Source : INSTAGRAM/KANYEW.EST

अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट ने नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में मैदान में उतरने की घोषणा की है। कान्ये ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिससे हंगामा मच गया है। उन्होंने म्यूजिक लेबल्स के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट के पन्नों को ट्वीट किया है। साथ ही कहा कि वह आधुनिक दौर की गुलामी से मुक्त होना चाहते थें। उन्होंने ट्वीट किया- मुझे पता है कि बहुत से संगीतकारों को कुछ भी कहने की अनुमति नहीं है, लेकिन मुझे मौन या रद्द नहीं किया जा सकता है, इसलिए मैं हमेशा की तरह ही सबकुछ कहने जा रहा हूं।

कान्ये ने अगले ट्वीट में लिखा- यह मेरे 10 यूनिवर्सल कॉन्ट्रैक्ट्स हैं। मैं चाहता हूं कि दुनियाभर के सारे वकील इन्हें देखे। साथ ही कहा- मुझे मेरे फैन्स की प्रार्थनाओं की जरुरत है। 

वेस्ट ने आगे लिखा- मुझे यूनिवर्सल और सोनी में हर किसी के अनुबंध को देखने की जरूरत है ... मैं अपने लोगों को गुलाम नहीं बनने दूंगा, मैं अपने लोगों के लिए अपना जीवन समर्पित कर रहा हूं।

कान्ये वेस्ट 21 ग्रैमी अवार्ड अपने नाम कर चुके हैं। वेस्ट ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें ग्रैमी अवार्ड टॉयलेट में रखा है और उस पर कोई पेशाब कर रहा है। हालांकि यह पता नहीं लगाया जा सकता है कि वीडियो में खुद कान्ये हैं या कोई और। उन्होंने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा- विश्वास कीजिए मैं रुकूंगा नहीं।

कान्ये वेस्ट के इस वीडियो को शेयर करने के बाद उनसे फैन्स कई सवाल कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन