1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. अमूल इंडिया ने ब्लैक पैंथर' एक्टर चैडविक बॉसमैन को दी श्रद्धांजलि

अमूल इंडिया ने ब्लैक पैंथर' एक्टर चैडविक बॉसमैन को दी श्रद्धांजलि

 Published : Aug 29, 2020 06:30 pm IST,  Updated : Aug 29, 2020 06:30 pm IST

अमूल इंडिया ने ब्लैक पैंथर एक्टर चैडविक बॉसमैन को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

chadwick bossman- India TV Hindi
चैडविक बॉसमैन Image Source : INSTAGRAM/AMUL_INDIA

ब्लैक पैंथर एक्टर चैडविक बॉयमैन का 43 साल की उम्र में निधन हो गया है। चैडविक पिछले 4 सालों से कोलन कैंसर जूझ रहे थे। चैडविक के निधन की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैन्स और कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने दुख जाहिर किया। अमूल इंडिया ने ब्लैक पैंथर एक्टर चैडविक को अलग अंदाज में श्रद्धांजलि दी है।

अमूल इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में चैडविक अपने ब्लैंक पैंथर अवतार में नजर आ रहे हैं। तस्वीर पर लिखा है- आरआईपी किंग ऑफ वकांडा।

चैडविक बॉसमैन के सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर की जानकारी देते हुए लिखा गया, "इस दुखद खबर के साथ है कि हम चैडविक बोसमैन के निधन की पुष्टि करते हैं। चैडविक को 2016 में तीसरे चरण के कोलन कैंसर का पता चला था, और वो पिछले 4 वर्षों से इससे जूझ रहे थे, क्योंकि यह बढ़कर चौथे स्टेज पर पहुंच गया था।"

चैडविक ने ब्लैक पैंथर के अलावा मार्शल, एवेंजर्स, कैप्टन अमेरिका, मैसेज फ्रॉम द किंग, गॉड्स ऑफ इजिप्ट और गेट ऑन अप जैसी कई फिल्मों में काम किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन