1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. शेफ क्रिश फिशर संग रोमांटिक डेट पर दिखीं एमी शूमर

शेफ क्रिश फिशर संग रोमांटिक डेट पर दिखीं एमी शूमर

 Published : Nov 15, 2017 08:55 am IST,  Updated : Nov 15, 2017 08:55 am IST

इन दिनों हॉलीवुड अभिनेत्री एमी शूमेर और शेफ क्रिस फिशर अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल हाल ही में इन दोनों को साथ में एक डिनर डेट पर देखा गया था।

amy- India TV Hindi
amy

लॉस एंजलिस: अक्सर फिल्मों सितारों के नाम एक दूसरे के साथ जोड़े जाते है। लेकिन कुछ ही ऐसी हस्तियां हैं जो अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात करते हैं। इन दिनों हॉलीवुड अभिनेत्री एमी शूमेर और शेफ क्रिस फिशर अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल हाल ही में इन दोनों को साथ में एक डिनर डेट पर देखा गया था। इसके बाद से इनके अफेयर्स की खबरें खूब मीडिया में छाई हुई हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, फिशर के साथ सप्ताह के आखिरी दिन शूमेर की फोटो खींची गई थी।

क्रिश फिशर को कथित तौर पर उनके सहायक का भाई बताया जा रहा है। कुछ तस्वीरों में दोनों शराब पीते हुए एक दूसरे की आंखों में आंखों डाले बातचीत करते हुए दिखाई दिए हैं। बता दें कि फिशर पहले व्यक्ति हैं, जो मई माह में बेन हनीश से अलग होने के बाद शूमेर से भावनात्मक रूप से जुड़े हुए थे।

उन्होंने पहले कहा था कि वह हनीश से एक डेटिंग एप पर मिली थी। शूमेर ने कहा कि जब तक उसे उनके सेलिब्रिटी स्टेटस के बारे में पता नहीं चला, तब तक वह उनके लिए सही शख्स था। हालांकि चीजे उनके बीच हिसाब से नहीं चली और वे इस साल की शुरुआत में अलग हो गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन