1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. एमी ने कभी नहीं सोची थी जल्दी मरने की बात

एमी ने कभी नहीं सोची थी जल्दी मरने की बात

 Written By: IANS
 Published : Sep 20, 2015 01:32 pm IST,  Updated : Sep 20, 2015 01:32 pm IST

लंदन: दिवंगत गायिका एमी वाइनहाउस की 27 साल की उम्र में मौत हो गई थी। 'एमी' नामक वृत्तचित्र के निर्देशक आसिफ कपाड़िया का कहना है कि एमी ने कभी नहीं सोचा था कि वह इतनी

एमी ने कभी नहीं सोची थी...- India TV Hindi
एमी ने कभी नहीं सोची थी जल्दी मरने की बात

लंदन: दिवंगत गायिका एमी वाइनहाउस की 27 साल की उम्र में मौत हो गई थी। 'एमी' नामक वृत्तचित्र के निर्देशक आसिफ कपाड़िया का कहना है कि एमी ने कभी नहीं सोचा था कि वह इतनी कम उम्र में दुनिया से रुखस्त होंगी। कपाड़िया ने वेबसाइट 'पेजसिक्स डॉट कॉम' को बताया, "मैंने कुछ लोगों से बात कि उन्होंने बताया कि जब वह 27 की हुईं तो उन्होंने उनसे कहा था कि 'मुझे नहीं लगता कि मैं इतनी कम्र उम्र में मरने वाली हूं।"

गौरतलब है कि 'रोलिंग स्टोन्स' के बैंड लीडर और संस्थापक ब्रायन जोंस, गिटारवादक जिमी हेंड्रिक्स, गायक कर्ट कोबेन, जैनिस जॉपलिन और जिम मोर्रिसो भी 27 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।