1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. ब्रैड पिट से अलग होने के बाद एंजेलिना को लेना पड़ रहा है धूम्रपान का सहारा

ब्रैड पिट से अलग होने के बाद एंजेलिना को लेना पड़ रहा है धूम्रपान का सहारा

 Published : Nov 25, 2016 07:01 pm IST,  Updated : Nov 25, 2016 07:01 pm IST

एंजेलिना जोली पिछले दिनों अभिनेता ब्रैड पिट के साथ तलाक को लकर खूब सुर्खियों में छाई हुई हैं। पिट से अलग होने के बाद एंजेलिना काफी अकेली हो गई हैं। खबरों के अनुसार जोली ने पिट के साथ तलाक की लड़ाई के बीच धूम्रपान करना शुरू कर दिया है।

angelina- India TV Hindi
angelina

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली पिछले दिनों अभिनेता ब्रैड पिट के साथ तलाक को लकर खूब सुर्खियों में छाई हुई हैं। पिट से अलग होने के बाद एंजेलिना काफी अकेली हो गई हैं। खबरों के अनुसार जोली ने पिट के साथ तलाक की लड़ाई के बीच धूम्रपान करना शुरू कर दिया है। वह लगातार धूम्रपान करती रहती हैं। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'मेलफिसेंट' की अभिनेत्री जोली कैंसर से बचाव के लिए हुई सर्जरी के बावजूद लगातार धूम्रपान करती हैं। वह एक चिमनी की तरह हो गई हैं।

इसे भी पढ़े:- एक बार फिर साथ आएंगे एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट

सूत्रों के मुताबिक, "एंजेलिना ने खाना-पीना बंद कर दिया है। वह लगातार धूम्रपान करती हैं। वह दिन भर में आसानी से दो पैकेट सिगरेट खत्म कर देती हैं। ब्रैड के खिलाफ जाना, उनसे अलग होना एंजेलिना जोली के लिए अब तक का सबसे मुश्किल दौर रहा है, जिसका वह सामना कर रही हैं। वह लगातार चिंता कर रही हैं और तनाव की स्थिति में हैं।"

सूत्रों ने बताया कि सिगरेट की वजह से उन्हें भूख नहीं लगती और वह बेहद कमजोर और दुबली हो गई हैं। इससे पहले खबर आई थी कि बच्चों के लिए थैंक्सगिविंग डे पर जोली और पिट साथ आ सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन