लॉस एंजेलिस:अमेरिकी मीडिया कंपनी वार्नर ब्रॉस आगामी सुपरहीरो फिल्म 'बैटमैन वर्सिज सुपरमैन : डाउन ऑफ जस्टिस' का पहला ट्रेलर 15 मई को फिल्म 'मैड मैक्स : फ्यूरी रोड' के लांच के साथ करने की योजना बना रही है।
फिल्म में अभिनेता हेनरी केविल और बेन एफ्लेक मुख्य भूमिका में हैं। वेबसाइट 'वेराइटी डॉट कॉम' के अनुसार, 'बैटमैन वर्सिज सुपरमैन : डाउन ऑफ जस्टिस' की पहली फुटेज पिछले साल जारी की गई थी।
इस फिल्म का निर्देशन जैक स्नाइडर कर रहे हैं, जबकि इसमें सुपरमैन की भूमिका हॉलीवुड अभिनेता हेनरी केविल निभाएंगे।
वहीं फिल्म में बैटमैन की भूमिका बेन एफ्लेक निभाने जा रहे हैं। उनके अलावा फिल्म में गैल गैडोट, एमी एड्मस, डायने लेन, लॉरेंस फिशबर्न, जेसी इसन्बर्ग और जेरेमी आयरन्स भी हैं।
'बैटमैन वर्सिज सुपरमैन : डाउन ऑफ जस्टिस' 25 मार्च, 2016 को रिलीज होनी है।