1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'वॉएज ऑफ टाइम' के प्रीमियर में शामिल होनें से ब्रैड पिट ने किया इंकार

'वॉएज ऑफ टाइम' के प्रीमियर में शामिल होनें से ब्रैड पिट ने किया इंकार

 Published : Sep 28, 2016 05:52 pm IST,  Updated : Sep 28, 2016 05:52 pm IST

हाल ही में ब्रैड ने फिल्मकार टेरेंस मैलिक की नई फिल्म 'वॉएज ऑफ टाइम' के प्रीमियर में रेड कार्पेट पर चलने का कार्यक्रम 'पारिवारिक स्थिति' का हवाला देते हुए रद्द कर दिया है।

brad- India TV Hindi
brad

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट पिछले काफी दिनों से अभिनेत्री एंजेलिना जोली के साथ चल रहे अपने तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में ब्रैड ने फिल्मकार टेरेंस मैलिक की नई फिल्म 'वॉएज ऑफ टाइम' के प्रीमियर में रेड कार्पेट पर चलने का कार्यक्रम 'पारिवारिक स्थिति' का हवाला देते हुए रद्द कर दिया है। एक वेबसाइट ने जानकारी दी है कि पिट को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को कैलिफोर्निया साइंस सेंटर में आयोजित फिल्म के प्रीमियर में शामिल होना था। लेकिन, एंजेलिना जोली से होने वाले तलाक लेने के मद्देनजर उन्होंने प्रीमियर में नहीं शामिल होने का फैसला किया है।

इसे भी पढ़े:- ब्रैड पिट के संग नाम जुड़ने से परेशान हैं अप्रैल फ्लोरियो

पिट ने बताया कि मैलिक की फिल्म में ब्रह्मांड की उत्पत्ति व धरती पर जीवन की परख की गई है। पिट ने कहा, "मैं इस तरह की आकर्षक और शैक्षिक परियोजना का हिस्सा बनने के लिए आभारी हूं, लेकिन फिलहाल मैं पारिवारिक स्थिति पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं और इस असाधारण फिल्म की ओर से लोगों का ध्यान नहीं हटाना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि सभी लोग यह फिल्म देखें।"

जोली ने 12 साल तक साथ रहने के बाद पिछले सप्ताह पिट से तलाक लेने के लिए अर्जी दाखिल की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन