1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. ब्रैड पिट एक्शन थ्रिलर फिल्म 'बुलेट ट्रेन' में आएंगे नजर

ब्रैड पिट एक्शन थ्रिलर फिल्म 'बुलेट ट्रेन' में आएंगे नजर

 Published : Jul 07, 2020 10:24 pm IST,  Updated : Jul 07, 2020 10:26 pm IST
ब्रैड पिट एक्शन थ्रिलर फिल्म 'बुलेट ट्रेन' में आएंगे नजर- India TV Hindi
ब्रैड पिट एक्शन थ्रिलर फिल्म 'बुलेट ट्रेन' में आएंगे नजर Image Source : NSTAGRAM- BRAD PITT

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड सुपरस्टार ब्रैड पिट फिल्मकार डेविड लीच की फिल्म एक्शन थ्रिलर फिल्म 'बुलेट ट्रेन' में नजर आएंगे। 'हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम' के मुताबिक, लोकिप्रय जापानी किताब 'मारिया बीटल' की कहानी पर आधारित 'बुलेट ट्रेन' परस्पर विरोधी उद्देश्यों वाले हत्यारों के एक समूह के बारे में है, जो टोक्यो में एक ट्रेन में सवार होते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, पिट अमेरिकी हिटमैन लेडीबग की भूमिका निभाएंगे। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू किए जाने की योजना है।

पिट ने इस साल 'वन्स अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड' में बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का ऑस्कर जीता है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन